Jammu Kashmir Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी घटना सामने आई है। आतंकियों ने फिर भारतीय सेना की गाड़ी को अपना निशाना बनाया, जिसमें 4 जवान शहीद हो गए। पहले आंतकियों की गोलीबारी में 4 जवानों के घायल होने की खबर आई थी। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा के जवानों ने पूरे इलाकों को घेर लिया और आतंकियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
पहाड़ी के ऊपर छिपे थे आतंकी
कुलगाम और चिनिघम इलाकों में हाल ही में किए गए ऑपरेशन के बाद कठुआ जिले के माचेडी इलाके में आतंकवादियों ने सोमवार को भारतीय सेना के काफिले पर हमला बोल दिया। जम्मू और कश्मीर का यह इलाका इंडियन आर्मी की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है। सूत्रों का कहना है कि आतंकवादी पहले से पहाड़ी के ऊपर छिपे हुए थे।
यह भी पढ़ें : खून से सनी लाशें, गले काटे गोलियां मारीं; 15 से ज्यादा पुलिसवालों की हत्या 7 आतंकी ढेर; देखें रूस में हमले के वीडियो
सेना के काफिले पर ग्रेनेड भी फेंका
आतंकियों ने माछेडी इलाके से गुजर रहे सेना के वाहन पर गोलीबारी की और ग्रेनेड भी फेंका। इस पर सेना ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से खूब गालियां चलीं, जिसमें सेना के 4 जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने के आतंकी भाग निकले। अतिरिक्त सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचा और आतंकियों की तलाश में जुटा है।
यह भी पढ़ें : Reasi Terrorist Attack : आतंकियों का मददगार कौन? सिर्फ 6000 रुपये के लिए मरवा दिए 9 भारतीय
सेना ने आतंकियों का किया सफाया
आपको बता दें कि इससे पहले घाटी में दो अलग-अलग एनकाउंटर्स में छह आतंकी मारे गए। दक्षिण कश्मीर में आतंकियों का मारा जाना हिजबुल-मुजाहिदीन के लिए बड़ा झटका है। इन मुठभेड़ में सेना के एक जवान भी शहीद हो गए। मोदरगाम गांव में पहली और फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में दूसरी मुठभेड़ हुई थी।
संबंधित खबरें
10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
48 mins agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 hr agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
2 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
3 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
4 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
5 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
5 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
6 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines