Jammu-Kashmir: जम्मू और कश्मीर में जी-20 की बैठक से पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान कुपवाड़ा जिले के मोहम्मद उबैद मलिक के रूप में हुई है। जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेटिव मोहम्मद उबैद मलिक पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद कमांडर के लगातार संपर्क में था। जांच से पता चला कि आरोपी पाकिस्तान स्थित कमांडर को विशेष रूप से सैनिकों और सुरक्षा बलों की आवाजाही के बारे में गुप्त जानकारी दे रहा था।
यह भी पढ़ें: 2000 Note: क्या SBI के खाता धारकों को 2 हजार के नोट बदलने के लिए देना होगा आईडी प्रूफ? बैंक ने दिया ये जवाब
उबैद के पास से कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। जिसके मुताबकि वह जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था।
22 मई से श्रीनगर में जी-20 की मीटिंग
दरअसल, भारत की अध्यक्षता में तीसरी G-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक 22-24 मई तक जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में होने वाली है। पर्यटन उद्योग ने केंद्र शासित प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लेकिन आतंकी घटनाओं के चलते पर्यटन उद्योग को काफी नुकसान पहुंचाया। लेकिन अनुच्छेद 370 हटने के बाद काफी सुधार आया है। कश्मीर में पर्यटन से जुड़े लोगों का मानना है कि जी20 बैठक दुनिया भर के निवेशकों और पर्यटकों को आकर्षित कर सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
6 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
7 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
8 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
9 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
9 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
9 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
10 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
11 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
12 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines