कठुआ आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का जवान शहीद, चश्मदीद की जुबानी सुनें पूरी कहानी

Jammu-Kashmir Terrorist Attack : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। घाटी में अंशाति फैलाने के लिए आतंकियों को भेज रहा है। आतंकवादी अब आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में तीन दिन के अंदर तीन आतंकी हमले हुए।

Kathua Terrorist Attack

Kathua Terrorist Attack

Kathua Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने तीन दिन के अंदर तीन हमले किए। पहले आतंकियों ने रियासी जिले में बस को निशाना बनाया और फिर डोडा में नापाक मंसूबों को अंजाम दिया। कठुआ आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गए। यहां आतंकी किसी बड़े हमले को अंजाम देने के लिए आए थे, लेकिन एक हीरो ने बच्चों और ग्रामीणों के साथ कई लोगों की जान बचा ली। आइए आतंकी की पूरी कहानी कठुआ के हीरो की जुबानी सुनते हैं।

विज्ञापन

कठुआ के रहने वाले चश्मदीद अश्विनी कुमार शर्मा ने आंखों देखा हाल बताया। उन्होंने बताया कि मैं कल शाम 7.30 बजे के करीब बाइक से आ रहा था। एक लड़का मिला और उसने बताया कि एक आदमी राइफल लेकर घूम रहा है। इस पर मैंने छुपकर देखा तो गांव से करीब 40-50 की दूरी पर दो आतंकी बैग में एके-47 लेकर घूम रहे थे।

विज्ञापन

हीरो ने राहगीरों को आतंकियों की सूचना दी

विज्ञापन

इसके बाद चश्मदीद ने आतंकियों से कुछ दूरी पर खेल रहे बच्चों और ग्रामीणों को चिल्ला कर कहा- छुप जाओ, आतंकी आए हैं। इस पर ग्रामीण और बच्चे आतंकी को देखकर घर के अंदर चले गए। इसके बाद मैंने सड़क पर खड़े होकर राहगीरों और गाड़ी वालों को रोककर बताया कि रुक जाओ और इधर-उधर छुप जाओ, क्योंकि आगे आतंकी खड़े हैं।

आतंकियों की फायरिंग में एक व्यक्ति हुआ घायल

विज्ञापन

कठुआ के हीरो ने आगे कहा कि थोड़ी देर के बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक व्यक्ति के कंधे में गोली लगी। फिर उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एक आतंकी को मार गिराया, जबकि दूसरा दहशतगर्द भाग निकला। आज सुबह फरार आतंकी ने फिर गोलीबारी की।

विज्ञापन

गांव में दहशत का माहौल 

अश्विनी कुमार ने न सिर्फ अपने गांव के लोगों की जान बचाई, बल्कि उसने राहगीरों को आतंकियों के बारे में सूचना दी। उसने कहा कि सिर्फ इस बात का दुख है कि अगर मेरे पास भी राइफल होता तो मैं भी कुछ करता। गांव में दहशत का माहौल है। सुरक्षाबलों ने गांव के एक-एक घर की तलाशी ली, लेकिन आतंकी नहीं मिला।

विज्ञापन

कठुआ हमले में एक जवान शहीद

कठुआ जिले के हीरानगर में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के कांस्टेबल कबीर दास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने आज सुबह अस्पताल में अंतिम सांस ली। शहीद जवान एमपी के छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले थे। वे 2011 में सीआरपीएफ में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ