Reasi Terrorist Attack

'कोई गोली से घायल हुआ तो कोई सिर फूटने से', रियासी हमले के चश्मदीद ने बताया- कैसे मचा आतंक?

Reasi Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने बस को अपना निशाना बनाया, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की जान चली गई। इसे लेकर चश्मदीद ने बताया कि कैसे आतंक मचा?

Jammu Kashmir Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकियों ने एक बार फिर आम नागरिकों को अपना निशाना बनाया। आतंकियों ने अचानक से श्रद्धालुओं से भरी बस पर फायरिंग कर दी। इस हमले की वजह से बस खाई में जा गिरी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इसे लेकर चश्मदीद ने बताया कि कैसे चलीं गोलियां? पूरी जानकारी के लिए देखें वीडियो।

विज्ञापन

चश्मदीद भूषण उप्पल ने कहा कि बस में आतंकी हमले की सूचना पर हम भागे भागे आए और हमारे साथ करीब 40-50 लोग थे। खाई में गिरी बस में मौजूद यात्री चिल्ला रहे थे और बचाने की गुहार लगा रहे थे। घटनास्थल पर कुछ यात्री गाड़ी के बाहर गिरे थे तो कुछ अंदर फंसे हुए थे। एक घायल ने पूछताछ में बताया कि एक आतंकी ने सामने से गोली चलाई, जो ड्राइवर के सिर पर आकर लगी। गोली लगने से ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस खाई में जा गिरी। इसके बाद भी करीब 15-20 मिनट तक आतंकी फायरिंग करते रहे। कुछ लोग गोली लगने से तो कुछ सिर फूटने से जख्मी हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ