यूपी में 32679 पदों पर भर्ती परीक्षा से पहले CM योगी का बड़ा ऐलान, बस किराया लगेगा आधा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को होगी. लखनऊ समेत प्रदेश के 75 जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सोशल मीडिया पर पेपर लीक की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

UP Police Constable Recruitment Exam 2026

Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UP पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को बस किराए में 50% की छूट मिलेगी. परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा कराने के लिए पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की गई है. लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने भी परीक्षा को लेकर खास तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रदेश में कुल 32,679 पदों पर भर्ती के लिए ये परीक्षा आयोजित हो रही है. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है तैयारी?

लखनऊ में परीक्षा के लिए कुल 55 केंद्र बनाए गए हैं. यहां हर पाली में 22,656 कैंडिडेट परीक्षा देंगे, जबकि तीन दिनों में कुल 1,35,936 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लखनऊ में कुल 1,626 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इनमें 55 निरीक्षक, 255 उपनिरीक्षक, 300 मुख्य आरक्षी, 600 आरक्षी और 300 महिला आरक्षी शामिल हैं. इसके अलावा 110 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया है. पुलिस प्रशासन ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र पर नोडल पुलिस अधिकारी, केंद्र प्रभारी और कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों पर एंट्री से पहले अभ्यर्थियों की चेकिंग और फिस्किंग की जाएगी. हर 240 अभ्यर्थियों पर अलग से सुरक्षा टीम तैनात रहेगी. पूरे प्रदेश में ये परीक्षा 75 जिलों के 1,183 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही है. परीक्षा की निगरानी के लिए लगभग 30 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. भर्ती बोर्ड और सभी जिलों में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां से परीक्षा कक्षों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है.

‘अफवाह पर ध्यान ना दें’

परीक्षा संचालन में लगे करीब 62 हजार शिक्षकों और स्टाफ का ई-केवाईसी वैरिफिकेशन भी कराया गया है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे. भर्ती बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर पेपर लीक और प्रश्नपत्र बेचने के दावों को लेकर भी कार्रवाई शुरू हो गई है. लखनऊ के हुसैनगंज थाने में एक FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि टेलीग्राम पर हजारों रुपये लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वो किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें. अगर कोई व्यक्ति या समूह प्रश्नपत्र बेचने या परीक्षा से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तुरंत भर्ती बोर्ड की हेल्पलाइन या ईमेल पर दें. ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. लखनऊ पुलिस ने भी सभी अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने, निर्धारित नियमों का पालन करने और परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ