ममता बनर्जी को फिर सताई INDIA गठबंधन की याद, क्या कांग्रेस देगी TMC को भाव?

Mamata Banerjee INDIA Bloc Meeting: बंगाल चुनाव में 15 साल पुरानी सत्ता गंवाने और पार्टी में मची भगदड़ के बाद ममता बनर्जी को फिर INDIA गठबंधन की याद आई है. दिल्ली में 8 जून को होने वाली विपक्ष की बड़ी बैठक में शामिल होने के लिए टीएमसी प्रमुख रविवार को दिल्ली पहुंच रही हैं. जानिए इस बदले राजनीतिक हालात में क्या कांग्रेस और राहुल गांधी उन्हें पहले जैसा भाव देंगे?

mamata banerjee.jpg
विज्ञापन

Mamata Banerjee INDIA Bloc Meeting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने और 15 साल पुरानी सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया ममता बनर्जी के राजनीतिक किले में दरारें साफ दिखने लगी हैं. मुख्यमंत्री की कुर्सी छिनने के बाद अब उनकी पार्टी के अंदर भी भगदड़ की स्थिति बनी हुई है. घर बिखरता देख अब ‘दीदी’ को एक बार फिर विपक्षी दलों के ‘INDIA’ गठबंधन की याद सताने लगी है. अपनी खोई हुई साख को बचाने और राष्ट्रीय राजनीति में फिर से पैर जमाने के लिए ममता बनर्जी 8 जून को नई दिल्ली में होने वाली विपक्षी गठबंधन की अहम बैठक में शामिल होने पहुंच रही हैं.

दिल्ली में 3 दिन रुकेंगी ममता

सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंच जाएंगी और वह मंगलवार तक यहां रुक सकती हैं. उनके भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं. इस दिल्ली यात्रा के दौरान ममता बनर्जी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से भी मुलाकात का समय तलाश रही हैं, हालांकि अभी तक गांधी परिवार की ओर से इस बैठक को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है.

विज्ञापन

क्या कांग्रेस देगी पुराना भाव? नेताओं के बदले सुर

एक समय था जब ममता बनर्जी ने इस गठबंधन को पूरी तरह दरकिनार कर दिया था और राहुल गांधी की खुलकर आलोचना की थी. अब जब बंगाल में भाजपा ने टीएमसी को हराकर पहली बार सरकार बना ली है, तो कांग्रेस नेताओं के सुर भी बदले हुए हैं. बंगाल के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने साफ शब्दों में कहा, “जब ममता बनर्जी जीत रही थीं, तो उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से गठबंधन का हक छीनने की कोशिश की थी. अब उनका खराब समय आया है तो हम उनका साथ तो नहीं छोड़ेंगे, लेकिन अब हम पहले जैसे करीबी दोस्त भी नहीं रहेंगे.”

8 जून की बैठक के मुख्य मुद्दे

8 जून को होने वाली इस बैठक की कमान कांग्रेस संभाल रही है. बैठक में नीट (NEET) परीक्षा विवाद, शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम और संसद के मानसून सत्र में सरकार को घेरने की साझा रणनीति पर चर्चा होगी. हालांकि, इस बैठक से आम आदमी पार्टी (AAP) और डीएमके (DMK) जैसी बड़ी पार्टियों ने पहले ही दूरी बना ली है, ऐसे में देखना होगा कि ममता बनर्जी इस बैठक के जरिए अपनी पार्टी और खुद को कितना मजबूत कर पाती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ