Jammu Kashmir Budgam-Nagrota Seats By Election Postponed : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। साथ में उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड सीट पर भी उपचुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के लिए एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी नतीजे आएंगे। जम्मू कश्मीर की दो सीटों पर उपचुनाव टल गया। आइए जानते हैं कि चुनाव आयोग ने क्यों नहीं किया तारीखों का ऐलान?
कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जम्मू कश्मीर की बडगाम और नगरोटा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जम्मू कश्मीर में इस वक्त बर्फीला मौसम है, जहां बर्फबारी हो रही है। इसके चलते चुनाव आयोग को बडगाम और नगरोटा सीट पर उपचुनाव टालना पड़ा।
जानें कैसा है जम्मू कश्मीर का मौसम?
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में इस वक्त न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री से नीचे है, जहां हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। बर्फबारी भी पड़ रही है। साथ में बीच-बीच में हो रही बारिश से ठिठुरन बढ़ जाती है। ऐसे में चुनाव आयोग ने बडगाम और नगरोटा सीटों पर उपचुनाव नहीं कराने का फैसला लिया। माना जा रहा है कि मौसम साफ हो जाने के बाद इन दोनों सीटों पर उपचुनाव हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Delhi में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को मतगणना; मुख्य चुनाव आयुक्त ने जारी किया शेड्यूल
जानें कैसे खाली हुईं जम्मू कश्मीर दी सीटें?
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दो सीटों बडगाम और गांदरबल से विधानसभा चुनाव लड़ा था और उन्हें दोनों सीटों पर जीत मिली। इसके बाद उन्होंने बडगाम सीट से इस्तीफा दे दिया, जिससे यह सीट खाली हो गई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता देविंदर सिंह राणा के निधन के बाद नगरोटा सीट खाली हुई।
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
2 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
2 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
3 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
4 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
5 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
6 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
7 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
8 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
11 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines