Video: मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजे यूपी में तय करेंगे 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति?

UP Milkipur By Election Date : अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज गया है। भाजपा और सपा दोनों पार्टियों ने इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, क्योंकि मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजे 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करेंगे।

Akhilesh Yadav-CM Yogi

UP Milkipur By Election Date : उत्तर प्रदेश के अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। इस सीट पर 5 फरवरी को वोटिंग और 8 फरवरी को काउंटिंग होगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए मिल्कीपुर सीट पर जीत हासिल करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इस उपचुनाव को विधानसभा चुनाव 2027 का सेमीफाइनल माना जा रहा है। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

लोकसभा चुनाव 2024 में राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी यूपी में बंपर जीत का सपना देख रही थी, लेकिन अखिलेश यादव के पीडीए कार्ड यानी पासी समुदाय से आने वाले अवधेश कुमार ने अयोध्या सीट पर बीजेपी को हरा दिया, जिससे भाजपा के हिंदुत्व एजेंडे को करारा झटका लगा। विपक्षी नेता अयोध्या में हार को लेकर भाजपा को हमेशा घेरते रहते हैं। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के लिए मिल्कीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। सीएम योगी समेत यूपी के कई मंत्री चुनाव प्रचार में जुटे हैं। मिल्लीपुर उपचुनाव के नतीजे ही यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ