जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने जमीन के नीचे बना रखा था गुप्त ठिकाना, सुरक्षाबलों को LOC के पास भारी मात्रा में मिले गोला-बारूद

घने जंगल की तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को जमीन के नीचे बना एक गुप्त ठिकाना मिला. जब छानबीन की गई तो वहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए.

Army
विज्ञापन

(रिपोर्ट: आसिफ सुहाफ)

Jammu and Kashmir: उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है. शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने नौगाम सेक्टर के नीरियां जंगल इलाके में आतंकियों का एक छिपा ठिकाना ध्वस्त कर दिया. इस दौरान मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हंदवाड़ा पुलिस और भारतीय सेना की नौगाम ब्रिगेड ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. यह अभियान उस समय शुरू किया गया जब खुफिया एजेंसियों ने जंगल के भीतर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दी.

विज्ञापन

जमीन के नीचे मिला गुप्त ठिकाना


घने जंगल की तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को जमीन के नीचे बना एक गुप्त ठिकाना मिला. जब छानबीन की गई तो वहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए. सुरक्षाबलों को मौके से दो एम-सीरीज़ राइफलें और उनकी चार मैगजीनें, दो चीन निर्मित पिस्तौलें और उनकी तीन मैगजीनें, दो हैंड ग्रेनेड और कई जिंदा कारतूस मिले. ये सभी हथियार साफ इशारा कर रहे हैं कि किसी बड़े आतंकी मंसूबे की तैयारी चल रही थी.

बड़ी साजिश नाकाम


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस कार्रवाई ने एक संभावित आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘समय पर की गई इस कार्रवाई से बड़े आतंकी हमले की कोशिश नाकाम हुई है. सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को विफल करेंगे.’ पूरी बरामदगी के बाद पुलिस ने कलमाबाद थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह ठिकाना किस आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ