पुलिस ने दिया 12 लाख रुपये पाने का सुनहरा मौका, जम्मू-कश्मीर के लोगों को करना होगा यह काम

Jammu and Kashmir Police: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी देने पर 1 से लेकर 12 लाख रुपये तक के ईनाम का ऐलान किया है।

Jammu and Kashmir Police

Jammu and Kashmir Police ने 12 लाख रुपये जीतने का दिया मौका

Jammu and Kashmir Police Announces Cash Rewards: जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए 5 लाख रुपये पाने का सुनहरा मौका है। यह मौका उन्होंने पुलिस दे रही है। पुलिस ने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति आतंकी गतिविधियों के बारे में जानकारी देगा, उसे 1 लाख से लेकर 12 लाख 50 हजार रुपये तक का ईनाम दिया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी देता है, जिसके परिणामस्वरूप आतंकी की गिरफ्तारी या मुठभेड़ होती है तो उसे साढ़े 12 लाख रुपये ईनाम के तौर पर दिए जाएंगे। व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन

5 लाख रुपये का ईनाम किसे मिलेगा?

विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि 5 लाख रुपये का ईनाम उस व्यक्ति को दिया जाएगा, जो सीमा पार जाने वाली सुरंग का पता लगाएगा, जिसका इस्तेमाल एएनई आतंकियों, विस्फोटकों और तस्करी की खेपों को पहुंचाने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

तीन लाख रुपये का ईनाम किसे मिलेगा?

पुलिस के मुताबिक, 3 लाख रुपये का ईनाम उस व्यक्ति को दिया जाएगा, जो मादक पदार्थ, हथियार, गोला-बारूद या विस्फोटक सामग्री गिराने के लिए सीमा पार से उड़ाए गए ड्रोन को देखता है और इसकी सूचना पुलिस को देता है, जिससे गिराई गई सामग्री बरामद हो जाती है। पुलिस के मुताबिक, जो कोई भी ड्रोन डिलीवरी प्राप्त करने या एलओसी से भीतरी इलाकों या पंजाब तक हथियार, गोला-बारूद या नशीले पदार्थों के परिवहन से जुड़े व्यक्ति के बारे में कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी देता है, जो सही साबित होती है तो उसे भी तीन लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन

दो लाख रुपये का ईनाम किसे मिलेगा?

  • जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति ऐसी जानकारी देता है, जिसके आधार पर अंतरराज्यीय मादक द्रव्य मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया जाता है तो उसे दो लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
  • इसके अलावा, यदि कोई भी भारत की जेलों में पाकिस्तान स्थित आतंकी आकाओं या अलगाववादियों से बात करने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी देता है, जिससे जांच या पूछताछ के दौरान मॉड्यूल की बरामदगी/भंडाफोड़ सहित कई तथ्यों का पता चलता है तो उसे भी दो लाख रुपये दिये जाएंगे।
  • पुलिस के मुताबिक, जो कोई भी उन लोगों के बारे में जानकारी देगा, जो सीमा पार या जम्मू-कश्मीर के भीतर अपने एजेंटों के साथ आतंकी आकाओं से बात कर रहे हैं और नागरिकों को मुखबिर के रूप में ब्रांड कर रहे हैं और उनकी निजी जानकारी जैसे फोटो, पता, ऑफ-ड्यूटी पुलिसकर्मियों की गतिविधियों को बता रहे हैं और इस सूचना की जांच या पूछताछ के दौरान सूचना की पुष्टि हो जाती है, तो उसे भी दो लाख रुपये मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: ‘आतंकवाद के खिलाफ सख्त कानून’, लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

विज्ञापन

एक लाख रुपये का ईनाम किसे मिलेगा?

मस्जिदों या मदरसों या स्कूलों या कॉलेजों में लोगों को आतंकवादी रैंकों में शामिल होने या बंदूक उठाने के लिए प्रोत्साहित, प्रेरित और उकसाने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा। हालांकि, इस सूचना की पुष्टि होनी जरूरी है।

विज्ञापन

जानकारी देने के लिए किसे फोन करें?

आतंकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी देने के लिए पुलिस ने मोबाइल नंबर जारी किया है। जनता इन नंबरों पर कॉल कर आतंकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दे सकती है।

विज्ञापन
  • एसएसपी श्रीनगर- 9419096599
  • एसएसपी गांदरबल- 9419130411
  • एसएसपी बडगाम- 9419059877
  • एसएसपी अनंतनाग- 7051117500
  • एसएसपी कुलगाम- 7051510651
  • एसएसपी शोपियां- 7006045309
  • एसएसपी अवंतीपोरा- 9419157306
  • एसएसपी पुलवामा- 9818774764
  • एसएसपी बारामूला- 7051000999
  • एसएसपी हंदवाड़ा- 9419049747
  • एसएसपी कुपवाड़ा- 6005904906
  • एसएसपी सोपोर- 9596773001
  • एसएसपी बांदीपोरा- 9596767418

जम्मू क्षेत्र का टेलीफोन नंबर

  • एसएसपी जम्मू- 9419351111
  • एसएसपी कठुआ- 9419030202
  • एसएसपी सांबा- 9419119266
  • एसएसपी उधमपुर- 9419010420
  • एसएसपी रियासी- 925571332
  • एसएसपी पुंछ- 9419102402
  • एसएसपी राजौरी- 9541900721
  • एसएसपी डोडा- 9469076014
  • एसएसपी रामबन- 9716033581
  • एसएसपी किश्तवाड़- 9419172000

यह भी पढ़ें: CAA पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा कानून

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ