समुद्र में 'अदृश्य' होकर मौत के रास्ते से निकला भारतीय कप्तान… जानिए कैसे होर्मुज को पार कर मुंबई पहुंचा तेल का जहाज

लाइबेरिया के ध्वज वाला टैंकर ‘शेनलोंग सुएजमैक्स’ बुधवार को मुंबई पोर्ट पहुंचा. यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से क्रूड ऑयल लेकर आ रहा था. जहाज पर 135,335 मीट्रिक टन क्रूड ऑयल था.

IRAN.jpg_8eed03

जहाज पर 135,335 मीट्रिक टन क्रूड ऑयल था.

विज्ञापन

एक भारतीय कप्तान के नेतृत्व में क्रूड ऑयल का एक टैंकर युद्धग्रस्त होर्मुज स्ट्रेट को पार कर मुंबई पहुंच गया. लाइबेरिया के ध्वज वाला टैंकर ‘शेनलोंग सुएजमैक्स’ बुधवार को मुंबई पोर्ट पहुंचा. यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से क्रूड ऑयल लेकर आ रहा था. जहाज पर 135,335 मीट्रिक टन क्रूड ऑयल था. खाड़ी में जारी संघर्ष के बीच हाई रिस्क वाले क्षेत्र को पार करते समय इस टैंकर ने ‘डार्क मोड’ में जाने के लिए अपना ट्रैकिंग सिस्टम थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया था.

9 मार्च को आखिरी सिग्नल

टैंकर ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट में ‘शेनलोंग सुएजमैक्स’ का आखिरी रिकॉर्डेड सिग्नल 9 मार्च को दिखाई दिया था. इसके बाद स्ट्रेट से गुजरते वक्त इसने अपना ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) कुछ समय के लिए बंद कर दिया. बुधवार को मुंबई में डॉक करने से एक दिन पहले यह जहाज ट्रैकिंग सिस्टम पर फिर से दिखाई दिया.

Advertisment

यह भी पढ़ें : होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित पार होंगे भारतीय जहाज? जंग के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी छूट

इंडिया टुडे ने टैंकरट्रैकर.कॉम के हवाले से लिखा है, दो बहुत बड़े क्रूड ऑयल टैंकर (VLCCs), तीन सुएजमैक्स टैंकर और एक पनामाक्स टैंकर कम से कम 48 घंटों से AIS ट्रैकिंग से ऑफलाइन हैं. इन जहाजों को चीन, भारत और जापान जाना है.

विज्ञापन

क्या है AIS सिस्टम?

ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) का इस्तेमाल जहाजों पर अन्य जहाजों और तटीय अधिकारियों को जहाज की पहचान, पोजिशन, और मूवमेंट के बारे में जानकारी देने के लिए किया जाता है. इसका मुख्य मकसद नेविगेशन सुरक्षा बढ़ाना और टक्कर होने से रोकना है. सिस्टम बंद करने से जहाज समुद्र में प्रभावी रूप से ‘ट्रेस’ नहीं किया जा सकता.

बता दें, जब से अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर हमला शुरू किया है. ईरानी सेना ने रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है. यह एक प्रमुख समुद्री मार्ग है. यहां से रोजाना करीब 20 मिलियन बैरल से ज्यादा क्रू़ड ऑयल सप्लाई होता है. यह ग्लोबल ऑयल कंजम्पशन का करीब पांचवां हिस्सा है.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक ईरान कम से कम 16 जहाजों पर हमला कर चुका है. भारत सरकार का कहना है कि मौजूदा समय में फारस की खाड़ी क्षेत्र में भारतीय ध्वज वाले 28 जहाज चल रहे हैं. बुधवार को, गुजरात आ रहे एक थाई जहाज पर हमला कर दिया गया.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ