---विज्ञापन---

देश angle-right

जंग के बीच भारत को रूस का बड़ा ऑफर, पाकिस्तान को लगेगा झटका, क्या 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट खरीदेगी सरकार?

Russian 5th Generation Fighter Jet: भारत ने रूस को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट ऑफर किया है। जबकि भारत के पास पहले अमेरिका के F-35 और रूस के Su-57 फाइटर जेट की डील पेंडिंग है, लेकिन अब रूस के नए ऑफर से अमेरिका के साथ-साथ पाकिस्तान को भी झटका लग सकता है।

---विज्ञापन---

Russia offers India Fighter Jet: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग और होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई बाधित होने के बीच रूस ने भारत को बड़ा ऑफर दिया है। रूस का भारत को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट ऑफर किया है। इससे पाकिस्तान और अमेरिका को झटका लग सकता है। क्योंकि खबर आई थी कि पाकिस्तान को चीन 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट दे रहा है। भारत ने भी अभी तक अमेरिका के F-35 फाइटर जेट की डील को एक्सेप्ट नहीं किया है और रूस ने एडवांस फाइटर जेट डील ऑफर कर दी।

Fighter Jet Mileage: राफेल से लेकर सुखोई तक, कितना माइलेज देते हैं लड़ाकू विमान?

---विज्ञापन---

भारत के पास 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट नहीं

बता दें कि अमेरिका ने भारत को 5वीं पीढ़ी का F-35 फाइटर जेट ऑफर किया था, जो सिंगल सीटर लडाकू विमान है। लेकिन रूस ने भारत को 5वीं पीढ़ी का डबल सीटर फाइटर जेट ऑफर किया है। भारत ने फ्रांस के साथ 114 राफेल फाइटर जेट की डील करनी है। लेकिन भारत को पास 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट नहीं है। चीन के पास 5वीं पीढ़ी के J-20 और J-35 लड़ाकू विमान हैं। अमेरिका के पास 5वीं पीढ़ी का F-35 फाइटर जेट है। ऐसे में अगर भारत रूस का नया फाइटर जेट खरीद लेता है तो भारत के पास भी 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट हो जाएगा।

विंग्स इंडिया 2026 एग्जीबिशन में ऑफर मिला

बता दें कि रूस ने भारत को Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का अपडेटे वर्जन ऑफर किया है। विंग्स इंडिया 2026 एग्जीबिशन में यह फाइटर जेट प्रदर्शित किया गया था। इसमें आए भारतीयों को रूसी अधिकारियों ने तब यह ऑफर किया था। इसे लेकर दोनों देशों की हाई लेवल मीटिंग भी हुई थी। रूसी प्रस्ताव के अनुसार, इस फाइटर जेट के साथ फुल टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और सोर्स कोड का ऑफर भी है। BrahMos और Astra मिसाइलों के साथ भी ऐसे ही टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और सोस कोर्ड ऑफर दिया गया था। रूस चाहता है कि भारत 5वीं जेनरेशन फाइटर एयरक्राफ्ट (FGFA) रूस के साथ मिलकर बनाए।

---विज्ञापन---

670 करोड़ कीमत, 2450KM स्पीड… कितना पवरफुल है SU-57 फाइटर जेट? रूस ने ऑफर की है स्पेशल डील

2018 में FGFA प्रोजेक्ट से बाहर हुआ था भारत

बता दें कि भारत साल 2018 में रूस के 5वीं जेनरेशन फाइटर एयरक्राफ्ट (FGFA) प्रोजेक्ट से बाहर हो गया था। बढ़ती लागत, भारतीय इंजीनियरों को कम काम देना, फाइटर जेट की स्टील्थ कैपेसिटी और इंजन के कारण भारत ने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया था। तब से भारतीय वायु सेना (IAF) ने एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोजेक्ट पर फोकस किया। AMCA प्रोजेक्ट के तहत बने फाइटर जेट की पहली उड़ान 2029 तक प्रस्तावित है। इससे पहले ही रूस ने भारत को Su-57 का नया वर्जन ऑफर करके फिर से साथ मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 12, 2026 02:02 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola