---विज्ञापन---

देश angle-right

कौन है ISIS आतंकी फैजान बख्तियार, जिसे लखनऊ पुलिस ने पकड़ा, बगदादी के वीडियो करता था शेयर

ISIS Terrorist Faizan Bakhtiar Arrested: आतंकी फैजान बख्तियार को लखनऊ पुलिस ने दबोच लिया है। वह अलीगढ़ यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है। जानिए आतंकी के बारे में सब कुछ...

---विज्ञापन---

Lucknow Police Arrested Terrorist Faizan Bakhtiar: उत्तर प्रदेश पुलिस की लखनऊ ATS ने आज ISIS के आतंकी फैजान बख्तियार को गिरफ्तार किया है, जिसका नेटवर्क पूरे उत्तर प्रदेश में फैला था। जो ISIS की गतिविधियां पूरे उत्तर प्रदेश में संचालित कर रहा था।

फैजान के खिलाफ थाना ATS लखनऊ में 3 नवंबर 2023 को केस दर्ज हुआ था। फैजान से पहले लखनऊ पुलिस अब्दुल्ला अर्सलान, माज बिन तारिक, बजीहउद्दीन समेत 8 आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट

ATS लखनऊ के अनुसार, फैजान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से MSW (मास्टर इन सोशल वर्क) कर रहा था। बख्तियार वांटेड अपराधी था। उसका सुराग देने वाले के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

फैजान बख्तियार पुत्र बख्तियार युसूफ उम्र 24 वर्ष अलीगढ़ मुस्मिल यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है, जो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बगदादी का वीडियो शेयर किया करता था। फैजान को आज 17 जनवरी को जनपद अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। फैजान ने ISIS मॉड्यूल का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में फैलाया हुआ था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर बगदादी के वीडियो डालता था

उत्तर प्रदेश में करेली के GTB नगर के रहने वाले फैजान ने पूछताछ में ATS को बताया कि उसने प्रयागराज के रहने वाले रिजवान अशरफ से ISIS की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद उसने गिरफ्तार किए जा चुके अपने साथियों के साथ मिलकर अलीगढ़ ISIS का मॉड्यूल तैयार करके कई युवाओं को मोड्यूल से जोड़ा था। वह अपने व्हाट्सऐप ग्रुपों और इंस्टाग्राम अकाउंट पर बगदादी के वीडियो शेयर किया करता था। गत 5 नवंबर 2023 को लखनऊ ATS ने ISIS मॉडयूल का खुलासा करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद फैजान फरार हो गया था।

First published on: Jan 17, 2024 05:08 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola