'संसद से नरेंदर गायब, देश से सिलेंडर गायब...', LPG संकट को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण देश में गहराए LPG संकट को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष के कई दलों ने आज संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया और सत्ता पक्ष पर निशाना साधा. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस संकट के लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया. संसद के मकर द्वार के पास कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद इकट्ठा हुए और उन्होंने मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.

RAHUL GANDHI
विज्ञापन

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण देश में गहराए LPG संकट को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष के कई दलों ने आज संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया और सत्ता पक्ष पर निशाना साधा. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस संकट के लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया. संसद के मकर द्वार के पास कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद इकट्ठा हुए और उन्होंने मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.

विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन के बाहर ‘मोदी जी एलपीजी’ के नारे लगाए. वहीं, राहुल गांधी ने एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की और पीएम मोदी पर कटाक्ष भी किया. राहुल ने अपने पोस्ट में कहा, ‘संसद से नरेंदर गायब, देश से सिलेंडर गायब.’

विज्ञापन

विपक्ष ने सिलेंडर की आकृति के साथ किया प्रदर्शन

बता दें कि संसद के बाहर विपक्षी सांसदों ने गैस सिलेंडर की आकृति वाली तख्तियां भी हाथों में ले रखी थीं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे. उन्होंने कहा कि ‘पीएम मोदी का कहना है कि ईंधन संकट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन खुद अलग कारणों से घबराए हुए नजर आ रहे हैं.’

वहीं, ससंद के बाहर मौजूद मीडिया से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन खुद पीएम मोदी अलग कारणों से घबराए हुए हैं. वह अदाणी मामले और एप्सटीन फाइल के कारण घबराए हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी सदन के अंदर नहीं आ पा रहे हैं और लोगों से कह रहे हैं कि घबराओ मत, जबकि वह खुद घबराए हुए हैं.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने की थी लोगों से ये अपील

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण देश में चल रही LPG की किल्लत के बीच पीएम मोदी ने बुधवार को लोगों से नहीं घबराने की अपील की थी और जनहित की रक्षा का आश्वासन दिया था. उन्होंने कहा था, ‘मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि हम केवल सही और सत्यापित जानकारी ही फैलाएं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ