जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में रविवार को सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। सेना को जैसे ही घुसपैठ की भनक लगी जवानों से मोर्चा संभाला और गोलीबारी शुरू कर दी।
कई राउंड फायरिंग के बाद एक आतंकी को सेना ने मार गिराया है। वहीं दो को जख्मी कर पकड़ लिया है। सेना की तलाशी अभियान अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि तड़के करीब सवा दो बजे तीन संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया। यहां नियंत्रण रेखा पर पहरा दे रहे जवानों ने संदिग्ध हरकत को भांप लिया। इसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया है। दो अन्य घुसपैठिए वन क्षेत्र में भागे हैं। क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इससे पहले, मार्च में सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था और एक आतंकवादी को मार गिराया था। आतंकवादियों की संभावित घुसपैठ के बारे में खुफिया एजेंसियों से मिली विश्वसनीय जानकारी के आधार पर 23-24 मार्च की दरमियानी रात तंगधार सेक्टर में कई हमले किए गए। मौके से 200 से ज्यादा एके राइफल के राउंड, तीन मैगजीन, दो चीन निर्मित ग्रेनेड और दवाएं और खाने का सामान बरामद किया गया।
संबंधित खबरें
भारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
19 mins agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
1 hr agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
2 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
2 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
3 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
3 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
3 hrs agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
4 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines