Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा: बारातियों से भरी बस पलटी, 17 घायल, बचाव कार्य चालू

राजौरी: जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। यहां के राजौरी जिले में सोमवार को सवारियों से भरी एक बस पलट गई। हादसे में कुल करीब 17 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। J&K | At least 17 people were injured in a road accident […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Dec 5, 2022 17:28
पलटी बस की फोटो
पलटी बस की फोटो

राजौरी: जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। यहां के राजौरी जिले में सोमवार को सवारियों से भरी एक बस पलट गई।
हादसे में कुल करीब 17 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक बस में बारात जा रहीं थी। हादसा राजौरी जिले के मंजाकोट ब्लाक के तारकुंडी में हुआ है। तेज रफ्तार बस अचानक मोड़ के पास पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। घायलों में महिलाएं, बच्चे भी शामिल हैं।

कुछ देर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। राजौरी के डिप्टी ट्रैफिक एसपी अफताब बुखारी ने बताया कि बस पलटने से 17 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल बस किस कारण से पलटी इसका पता लगाया जा रहा है।

First published on: Dec 05, 2022 05:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.