---विज्ञापन---

देश

Jalukbari Election Result | जलुकबारी विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: हिमंता बिस्वा सरमा ने छठी बार हासिल की जीत, कांग्रेस चारों खाने चित

Jalukbari Election Results 2026 Live Updates: असम विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म हो चुका है. आज 4 मई को जलुकबारी सीट पर सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में यह सीट हिमंता बिस्वा सरमा (BJP) के खाते में छठी बार पहुंच गई है. वहीं कांग्रेस को फिर इस बार निराशा का सामना करना पड़ा.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: May 5, 2026 11:20
Himanta Biswa Sarma Win 2026
हिमंता ने छठी बार हासिल की जीत ( Image: News24)

Jalukbari Assembly Election Result 2026 Live Updates: असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए आज मतगणना का दिन था, जिसमें सबकी निगाहें राजधानी गुवाहाटी से सटी हाई-प्रोफाइल सीट ‘जलुकबारी’ पर टिकी हुई थी. सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होने के बाद सवाल यही था कि क्या इस बार भी इस सीट से हिमंता जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं. हालांकि, इस सीट पर इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी हैं और नतीजे भी सामने आ चुके हैं, जिसमें हिमंता बिस्वा सरमा जलुकबारी से फिर जीत हासिल कर ली है. जलुकबारी सीट हिमंता बिस्वा सरमा का अटूट किला भी माना जाता है, इस सीट से हिमंता बिस्वा सरमा Himanta Biswa Sarma (BJP) 127151 वोटों के साथ लगातार छठी बार जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस की उम्मीदवार बिदिशा नियोग Bidisha Neog (INC) बदलाव के नारे के साथ आई जरूर थी, लेकिन सरमा से 89434 वोटों के बड़े अंतर से हार गईं.

जलुकबारी सीट से कौन है प्रमुख उम्मीदवार?

  • जलुकबारी सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला इन उम्मीदवारों के बीच है:
  • हिमंता बिस्वा सरमा (BJP): वर्तमान मुख्यमंत्री और इस सीट से लगातार 5 बार के विजेता.
  • बिदिशा नेओग (CONG): कांग्रेस की युवा उम्मीदवार जो भाजपा के गढ़ में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं.
  • अन्य: क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

पिछले चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन

अगर पिछले विधानसभा चुनाव (2021) की बात करें, तो भाजपा ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए अकेले 60 सीटों पर जीत दर्ज की थी. अपने सहयोगियों (AGP और UPPL) के साथ मिलकर भाजपा+ NDA ने कुल 75 सीटें जीतकर दोबारा सत्ता हासिल की थी. अपने गढ़ जलुकबारी में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, उन्होंने कांग्रेस के रमेन चंद्र बोरठाकुर को 1,01,911 वोटों के भारी अंतर से हराया था, जिससे उनकी लोकप्रियता का प्रमाण मिलता है.

---विज्ञापन---

क्या कांग्रेस दे पाएगी टक्कर?

इस बार यानी 2026 के चुनाव में सियासी समीकरण थोड़े बदले नजर आ रहे हैं. जहां भाजपा अपनी विकास योजनाओं और और हिंदू वोट बैंक पर खास फोकस के साथ हैट्रिक लगाने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस ने इस बार नई रणनीति अपनाई है. वहीं जलुकबारी में कांग्रेस ने बिदिशा नेओग को मैदान में उतारकर मुकाबले और रोमांचक बना दिया है, चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने रोजगार और स्थानीय मुद्दों पर भाजपा सरकार की घेराबंदी की थी, लेकिन इसका नतीजों में कोई असर नहीं हुआ और सरमा ने फिर इस सीट को अपने नाम कर लिया.

---विज्ञापन---
16:22 (IST) 4 May 2026
16वें राउंड की काउंटिग में हिमंता आगे

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, हिमंता बिस्वा सरमा 16वें राउंड की काउंटिंग में 80 हजार से ज्यादा वोटों से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं.

13:46 (IST) 4 May 2026
तेजी से ऊपर बढ़ रहा हिमंता का ग्राफ

असम की जलुकबारी विधानसभा सीट से BJP के हिमंता बिस्वा सरमा 41 हजार से ज्यादा वाटों से आगे चल रहे हैं.

12:56 (IST) 4 May 2026
जलुकबारी सीट से हिमंता बढ़ रहे जीत की ओर

हिमंता बिस्वा सरमा जलुकबारी विधानसभा सीट से 30 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग लगातार पीछे.

12:40 (IST) 4 May 2026
असम में फिर लहर रहा भाजपा+ झंडा

असम में फिर हिमंता सरकार? रुझानों में BJP ने पार किया 2/3 का आंकड़ा

10:41 (IST) 4 May 2026
जलुकबारी सीट से हिमंता आगे

हिमंता बिस्वा सरमा जलुकबारी विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस और अन्य उम्मीदवार लगातार पीछे.

10:17 (IST) 4 May 2026
गौरव गोगोई बोले- काउंटिंग सेंटर में ऑब्जर्वर्स तैनात, थोड़ी देर में साफ होंगे रुझान

09:44 (IST) 4 May 2026
केंद्रीय मंत्री सोनोवाल का दावा: NDA फिर बनाएगी सरकार

#watchpic.twitter.com/DuIKgFfayq

— ANI (@ANI) May 4, 2026

08:56 (IST) 4 May 2026
Assam Chunav Results: भाजपा ने बढ़ाई बढ़त

असम विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने लगे हैं, जिसमें भाजपा+ अपनी मजबूत बढ़त बनाई हुई है. वहीं कांग्रेस+ पीछे है.

08:55 (IST) 4 May 2026
Assam Chunav Results: हिमंता बिस्वा सरमा आगे

जलुकबारी विधानसभा सीट से हिमंता बिस्वा सरमा आगे.

First published on: May 04, 2026 06:15 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.