---विज्ञापन---

‘ऐसे कोई प्रोफेसर नहीं बन जाता…’, जब CM योगी ने रवि किशन की मानद PHD पर ली चुटकी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद रवि किशन की मानद पीएचडी डिग्री पर मजाकिया टिप्पणी करते हुए कहा कि सिर्फ डिग्री मिलने से कोई प्रोफेसर नहीं बन जाता.

---खबर नीचे जारी है---

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपने ही पार्टी के सांसद रवि किशन पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली है. गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रवि किशन की हाल ही में मिली मानद (Honorary) पीएचडी डिग्री का जिक्र हुआ. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से रवि किशन को बधाई देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि सिर्फ मानद डिग्री मिलने से कोई व्यक्ति प्रोफेसर नहीं बन जाता. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा डॉक्टर इलाज करने चला जाए तो क्या होगा. सीएम योगी की बात सुनकर सभा में मौजूद खिलखिला उठे.

हाल ही में रवि किशन को मिली डिग्री

बताया जा रहा है कि रवि किशन को हाल ही में एक यूनिवर्सिटी ने मानद पीएचडी की उपाधि दी गई है. इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री ने ये टिप्पणी की. योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि मानद डिग्री सम्मान का प्रतीक होती है, लेकिन इसे लेकर बहुत ज्यादा सीरियस होने की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे एक हल्के-फुल्के मजाक के रूप में लिया और किसी तरह की नाराजगी नहीं दिखी. खुद रवि किशन भी इस दौरान मुस्कुराते नजर आए.

---खबर नीचे जारी है---

पहले भी ऐसी टिप्पणियां कर चुके हैं CM

ये पहली बार नहीं है जब योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक मंच से इस तरह का मजाक किया हो. सीएम कई बार रवि किशन से इस तरह की चुटकी ले चुके हैं. वो अक्सर अपने भाषणों में इस तरह के मजाक करते हैं, जिससे माहौल हल्का रहता है और लोग जुड़ाव महसूस करते हैं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की. उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों के बारे में जानकारी दी. इसके अलावा शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने की बात भी कही, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

First published on: May 06, 2026 12:04 AM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola