तमिलनाडु में 'विजय' तिलक की तैयारी! क्या कांग्रेस के हाथ से CM बनेंगे 'थलापति'? जानिए- क्या है BJP को रोकने का प्लान

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है. विजय की TVK 108 सीटों के साथ सबसे आगे है.

TVK Vijay

तमिलनाडु में दशकों पुराना डीएमके और एआईडीएमके का वर्चस्व अब इतिहास बनने जा रहा है. विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के प्रमुख विजय ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है. सुपरस्टार विजय ने राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का समर्थन मांगा है.

विज्ञापन

कांग्रेस से मिल सकता है समर्थन!

कांग्रेस के दिग्गज नेता केसी वेणुगोपाल ने इस बात की पुष्टि की है कि विजय ने समर्थन के लिए पार्टी से संपर्क किया है. तमिलनाडु कांग्रेस की इकाई बुधवार सुबह चेन्नई में एक अहम बैठक करेगी, जिसमें TVK को समर्थन देने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस राज्य में भाजपा की किसी भी संभावना को रोकना चाहती है क्योंकि जनादेश एक ‘धर्मनिरपेक्ष सरकार’ के लिए मिला है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ने राज्य इकाई को स्वतंत्र निर्णय लेने की पूरी छूट दे दी है.

विज्ञापन

तमिलनाडु कांग्रेस प्रभारी गिरीश चोडनकर ने भी पुष्टि की है कि विजय ने कांग्रेस चीफ को लेटर लिखकर सपोर्ट मांगा है. इस पर चोडांकर ने कहा कि हम इस पर सोच रहे हैं.

विज्ञापन

बहुमत का गणित

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है. विजय की TVK 108 सीटों के साथ सबसे आगे है. बहुमत के आंकड़े से महज 10 सीट दूर विजय के लिए कांग्रेस का साथ मिलना बेहद अहम है. कांग्रेस ने तमिलनाडु में पांच सीटों पर जीत हासिल की है. सूत्रों की मानें तो कुछ अन्य दल भी इस नई सरकार का हिस्सा बन सकते हैं.

‘हम अकेले लड़े और जीत गए’

सरकार बनाने के दावों के बीच विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जनता का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने अपनी लंबी पोस्ट में विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पार्टी बनाने के बाद कई लोगों ने हमारे खिलाफ बात की. हमने उन सबका सामना किया. हम अकेले खड़े रहे, लोगों पर भरोसा किया. तमिलनाडु के लोगों ने हमेशा एक मां की तरह हमारा साथ दिया है.’

विज्ञापन

युवाओं और महिलाओं ने पलटी बाजी

कांग्रेस प्रभारी गिरीश चोडनकर ने स्वीकार किया कि तमिलनाडु में इस बार ‘विजय की लहर’ थी. उन्होंने बताया कि युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर विजय को वोट दिया है, जिसके कारण पारंपरिक द्रविड़ राजनीति के समीकरण ध्वस्त हो गए है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ