Kashmir News: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक गांव में मुठभेड़ के दौरान जैश का कमांडर रिहान और उसका साथी मारा गया है। सूत्रों के मुताबिक ये दोनों आतंकवादी पाकिस्तानी सेना के संपर्क में थे। जैश कमांडर रिहान के अलावा उसका निजी सुरक्षा अधिकारी मारा गया है। सूत्रों के मुताबिक जो वेपन और उपकरण इन आतंकियों से मिले हैं, वो पाकिस्तानी सेना यूज करती है। इन आतंकियों के पास सुरक्षाबलों को फ्रीक्वेंसी सैटेलाइट कम्युनिकेशन डिवाइस वाली एम4 राइफल और नाइट स्कोप मिला है। इन डिवाइस का इस्तेमाल पाक की सेना, नौसेना और वायुसेना करती है। सेना के अधिकारियों को संदेह है कि रिहान और उसका साथी पाकिस्तानी सेना के संपर्क में थे।
सप्ताह में हो चुके 4 आतंकी हमले
इसी सप्ताह जम्मू कश्मीर के डोडा, कठुआ, रियासी जिलो में 4 आतंकी हमले हो चुके हैं। जिसमें एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हो चुका है। दो आतंकी मारे गए हैं। 8 आम लोगों की जान गई है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि हिज्ब-उल-मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद की एक मीटिंग 9 जून को रियासी में आतंकी हमले के बाद हुई है। पाकिस्तान के रावलकोट में मीटिंग के दौरान बड़े आतंकी आकाओं की मौजूदगी की बात सामने आई है। हिजबुल के डिप्टी कमांडर खालिद और जैश कमांडर रज्जाक भी 10 जून को मिले हैं।
यह भी पढ़ें:रियासी आतंकी हमले पर सेना का बड़ा एक्शन, हिरासत में लिए 50 संदिग्ध
सूत्रों के मुताबिक मीटिंगों में भारत में आतंकी हमले तेज करने और सेना को कैसे नुकसान पहुंचाना है? इसको लेकर रणनीति बनाई गई है। वहीं, राजौरी के नौशेरा सेक्टर में 2 संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इलाके की घेराबंदी के बाद तलाश जारी है। वहीं, रावलकोट की खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुंछ और राजौरी जिलों पर सेना की विशेष नजर है। जहां पिछले 2 साल में आतंकी हमले बढ़े हैं।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
7 hrs agoLIVE: खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी
9 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
17 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
18 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
18 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
18 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
19 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines