रियासी आतंकी हमले पर सेना का बड़ा एक्शन, हिरासत में लिए 50 संदिग्ध

Reasi Terror Attack Updates: रियासी आतंकी हमले में सुरक्षाबलों ने बड़ा कदम उठाया है। इस घटना में शामिल 50 संदिग्धों को सेना ने हिरासत में लिया है। सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है। मगर अभी तक आतंकियों का सुराग नहीं मिल पाया है।

reasi Jammu Kashmir Terror Attack

Reasi Terror Attack Updates: रियासी आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में हलचल मच गई है। सुरक्षा बल भी आतंकियों की तलाश में है। हालांकि इसी बीच सेना ने बड़ा एक्शन लेते हुए 50 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। सुरक्षाकर्मियों को शक है कि रियासी हमले में कुछ लोकल लोगों का भी हाथ हो सकता है। इसी कड़ी में सेना को 50 लोगों पर शक था, जिनसे पूछताछ जारी है। हालांकि आतंकियों से जुड़ी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

बता दें कि 9 जून की रात को आतंकियों ने वैष्णों देवी से शिवखोड़ी जा रही बस पर हमला कर दिया था। इस बस में कई श्रद्धालु सवार थे। आतंकियों की फायरिंग में 9 लोगों की जान चली गई और 41 लोग घायल हुए थे। रियासी के बाद जम्मू कश्मीर के कठुआ और डोडा में भी आतंकी हमला देखने को मिला था। इस हमले में सुरक्षाबलों ने कुछ आरोपियों को मार गिराया था। वहीं रियासी हमले में शामिल आतंकियों की शिनाख्त जारी है। देखें वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ