भारतीय नौसेना ने INS विक्रांत के सफल तैनाती के बाद अब अरब सागर में INS सुनयना को उतारने वाली है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत की सेनाएं लगातार अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही हैं। इसी कड़ी में नौसेना ने कई एंटी-शिप मिसाइल परीक्षण किए हैं। ये परीक्षण लंबी दूरी की सटीक आक्रामक क्षमताओं को दर्शाते हैं। नौसेना का कहना है कि वह किसी भी समय, कहीं भी युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है।
INS सुनयना की खासियत और आधुनिक समुद्री क्षमताएं
INS सुनयना भारतीय नौसेना का दूसरा सॉरयू क्लास का ऑफशोर पेट्रोल जहाज है, जिसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से तैयार किया गया है। यह जहाज बेड़े को समर्थन देने, समुद्री निगरानी, तटवर्ती और अपतटीय गश्त, समुद्री संचार लाइनों की सुरक्षा और एस्कॉर्ट ड्यूटी जैसे कार्यों में सक्षम है। इसमें आधुनिक नेविगेशन और कम्युनिकेशन सिस्टम लगे हैं। इसकी खासियत यह है कि यह 25 नॉट्स से अधिक की रफ्तार प्राप्त कर सकता है और एक हेलीकॉप्टर को भी अपने साथ ले जा सकता है।
IOS सागर मिशन की सफलता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग
हाल ही में INS सुनयना ने ‘IOS सागर’ मिशन के तहत एक महीने की लंबी समुद्री यात्रा पूरी की और कोच्चि लौट आया। इस मिशन के दौरान जहाज ने तंजानिया, मोजाम्बिक, मॉरीशस, सेशेल्स और मालदीव जैसे देशों के बंदरगाहों का दौरा किया और वहां की नौसेनाओं के साथ संयुक्त अभ्यास किए। यह अभियान ‘एक महासागर, एक मिशन’ की सोच पर आधारित था और भारत की समुद्री पड़ोसी देशों के साथ सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
एक महासागर, एक मिशन की सोच
IOS सागर मिशन भारतीय नौसेना की क्षेत्रीय सुरक्षा में भागीदारी और मित्र देशों के साथ प्रशिक्षण व सहयोग की भावना को दर्शाता है। इस मिशन में नौ अन्य देशों कोमोरोस, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स, श्रीलंका और तंजानिया के 44 नाविकों ने भारतीय नौसेना के साथ मिलकर काम किया। यह पहल प्रधानमंत्री के “सागर” (Security and Growth for All in the Region) विजन और “महासागर” रणनीति को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह अभियान भारत की समुद्री भूमिका को “प्रथम उत्तरदाता” और “विश्वसनीय सुरक्षा भागीदार” के रूप में मजबूत करता है।
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
5 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
6 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
10 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines