Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II के सम्मान में भारत में एक दिन का राजकीय शोक, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका

नई दिल्ली: भारत ने रविवार को ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक मनाया। इस क्रम में लाल किले और राष्ट्रपति भवन समेत सभी प्रमुख स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 8 सितंबर को हुआ था। उन्होंने सबसे लंबे समय तक […]

Author
Edited By : Pulkit Bhardwaj Updated: Sep 11, 2022 09:05

नई दिल्ली: भारत ने रविवार को ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक मनाया। इस क्रम में लाल किले और राष्ट्रपति भवन समेत सभी प्रमुख स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 8 सितंबर को हुआ था। उन्होंने सबसे लंबे समय तक ब्रिटेन की राजगद्दी संभाली थी।

इससे पहले भारत के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि, “राष्ट्रीय शोक के दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा था कि “उन्हें हमारे समय की दिग्गज” के रूप में याद किया जाएगा।

---विज्ञापन---

 

पीएम मोदी ने आगे जोड़ा, “उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।”

बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 70 साल बाद सिंहासन पर बैठने के बाद गुरुवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। महल ने घोषणा की कि स्कॉटलैंड में उनके ग्रीष्मकालीन निवास बाल्मोरल कैसल में उनकी मृत्यु हो गई, जहां शाही परिवार के सदस्य उनके स्वास्थ्य के खराब होने के बाद उनके पास पहुंचे थे। महारानी के निधन के बाद उनके 73 वर्षीय पुत्र प्रिंस चार्ल्स स्वतः ही राजा बन गए।

First published on: Sep 11, 2022 09:05 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.