---विज्ञापन---

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ होगा खेला? जानें BJP कैसे बिगाड़ सकती है विपक्ष के समीकरण

Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा में 10 राज्यों की 37 सीटें भरने के लिए मतदान होना है, लेकिन इस बार 2 राज्यों में कांग्रेस के साथ खेला होने की चर्चा है। 7 राज्यों में सांसद निर्विरोध चुने जा सकते हैं और 3 राज्यों के सांसदों के लिए वोटिंग होनी है। इन 3 में से 2 राज्यों में ही विपक्ष के समीकरण बिगड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए आगामी 16 मार्च को वोटिंग होगी। 10 राज्यों की 37 खाली पड़ी सीटें भरी जाएंगी, लेकिन मतदान सिर्फ 3 राज्यों की 11 सीटों के लिए होगा। बाकी 7 राज्यों में राज्यसभा सांसद निर्विरोध चुने जाने तय है। 16 मार्च को बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटें भरने के लिए मतदान होगा। लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि ओडिशा और हरियाणा में कांग्रेस के साथ BJP खेला कर सकती है।

बिहार से नितिन नवीन, हरियाणा से संजय भाटिया… BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों का किया ऐलान

---विज्ञापन---

ओडिशा में BJP समीकरण ऐसे बिगाड़ेगी

ओडिशा में BJP दो और बीजू जनता दल एक सीट जीत सकती है। चौथी सीट पर BJP के समर्थन से निर्दलीय दिलीप राय और बीजू जनता दल के दत्तेश्वर होता में सीधा मुकाबला है। चुनाव जीतने के लिए 30 वोट की जरूरत है। BJP के पास कुल 79 और 3 निर्दलीय वोट हैं, यानी तीसरे प्रत्याशी के लिए 22 वोट बचे हैं, यानी दिलीप रे के लिए 8 वोट और चाहिए। बीजू जनता दल के 48 विधायक हैं और दत्तेश्वर के लिए उसे 12 वोट चाहिए। कांग्रेस की 14 और माकपा की एक वोट मिले तो जीत संभव है।

बिहार में RJD और NDA के बीच टक्कर

बता दें कि बिहार में RJD और NDA में एक सीट के लिए कड़ा मुकाबला हो सकता है। बिहार का राज्यसभा चुनाव इस बार नीतीश कुमार के कारण सुर्खियों में है। 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार हैं। NDA के 202 विधायक हैं और जीत के लिए 41 वोट की जरूरत है। BJP और JDU के 2-2 उम्मीदवारों को दिक्कत नहीं है। NDA के उपेंद्र कुशवाहा और RJD के अमरेंद्र धारी सिंह में टक्कर है। NDA को 3 और RJD को 6 वोट और चाहिए। ऐसे में BSP का एक और AIMIM के 5 वोट फैसला करेंगे।

---विज्ञापन---

37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव, इन 5 सहयोगियों ने बढ़ाई BJP की टेंशन, बिहार से महाराष्ट्र तक फंसा पेंच!

हरियाणा में कांग्रेस को लग सकता झटका

हरियाणा में कांग्रेस को साल 2016 और 2022 के चुनाव में झटका लगा था। इस बार भी झटका लग सकता है। क्योंकि 2 सीटें भरी जारी हैं। BJP के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध के साथ निर्दलीय सतीश नांदल की टक्कर है। नांदल BJP से भूपेंद्र सिंह हुडा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार BJP ने नांदल को निर्दलीय चुनावी रण में उतारा है, जिससे कांग्रेस के खेमे में सेंध लग सकती है। कांग्रेस के पास 37 वोट हैं और उसके उम्मीदवार को जीतने के लिए 31 वोट जरूरत है। लेकिन नांदल के कारण क्रॉस वोटिंग होने का खतरा है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 07, 2026 07:55 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola