कौन हैं वो 4 एस्ट्रोनॉट, जो Gaganyaan Mission के लिए चुने गए, PM मोदी ने की चारों से मुलाकात

India’s First Manned Space Mission Gaganyaan: इसरो के गगनयान मिशन पर भेजे जाने वाले चारों एस्ट्रोनॉट आज दुनिया से रूबरू हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारों से मुलाकात करके उनके नाम दुनिया को बताए। मिशन की तैयारियां चल रही हैं। अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। साल 2025 तक मिशन को लॉन्च करने का प्रोग्राम है।

Gaganyaan Mission Astonauts

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए 4 अंतरिक्ष यात्रियों को चुना है।

विज्ञापन

India’s First Manned Space Mission Gaganyaan: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के गगनयान मिशन को ताजा अपडेट सामने आया है। इस ने अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले 4 एस्ट्रोनॉट सेलेक्ट कर लिए हैं और उनकी ट्रेनिंग भी शुरू हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तिरुवनंतपुरम में इसरो के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों से मुलाकात की और दुनिया को इनसे रूबरू कराया। चारों के नामों की घोषणा करते हुए उन्हें गगनयान मिशन के पैच प्रदान किए।

विज्ञापन

 

चारों अंतरिक्ष यात्रियों के नाम ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला हैं। चारों अंतरिक्ष यात्री भारतीय वायुसेना के पायलट हैं, जिन्हें बेंगलुरु में इसरो के एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में तैयारी कराई जा रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

रूस में एक साल का प्रशिक्षण ले चुके अंतरिक्ष यात्री

साल 2018 में गगनयान मिशन का ऐलान हुआ था। इसके बाद 2019 में अंतरिक्ष यात्रियों की तलाश शुरू की गई। अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए कई लोगों ने नॉमिनेशन दिए, जिनमें से 100 लोगों का टेस्ट लिया गया। इनमें से  12 लोगों को सेलेक्ट किया गया। कई लेवल की टेस्टिंग के बाद 4 लोगों को मिशन के लिए फाइनल किया गया।

विज्ञापन

सितंबर 2019 में सेलेक्शन प्रोसेस बेंगलुरु के इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (IAM) में पूरा किया गया, जो भारतीय वायु सेना (IAF) का सेंटर है। साल 2020 की शुरुआत में इसरो ने प्रारंभिक प्रशिक्षण के लिए चारों लोगों को रूस भेजा, लेकिन कोविड-19 के कारण ट्रेनिंग देर से शुरू हुई और साल 2021 में पूरी हुई।

इस बीच इसरो ने CE20 क्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जो अब मेगा गंगायान मिशन के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

PM मोदी करेंगे मिशन की तैयारियों की समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु के दौरे पर हैं। वे सबसे पहले तिरुवनंतपुरम गए और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में गगनयान मिशन की तैयारियों की समीक्षा की। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में 3 उद्घाटन भी किए। गगनयान मिशन पर भेजे जाने वाले 4 अंतरिक्ष यात्रियों को दुनिया के सामने पेश किया। PM मोदी ने उन्हें मिशन पैच देकर आगे की तैयारियों के लिए शुभकामनाएं भी दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ