Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

बंगाल चुनाव से पहले इंडियन कोस्ट गार्ड मजबूत, 14 फास्ट पेट्रोल वेसल प्रोजेक्ट में बड़ी तरक्की

बंगाल चुनाव से पहले समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड ने 14 फास्ट पेट्रोल वेसल प्रोजेक्ट में बड़ी तरक्की की है. मुंबई के मझगांव डॉक में नई तकनीक से लैस जहाजों को बनाने का काम तेज हो गया है.

Author
Written By: Pawan Mishra Updated: Apr 6, 2026 22:58
indian coast guard
Credit: News24

आगामी बंगाल चुनाव को देखते हुए हिन्द महासागर में कहीं से भी घुसपैठ ना हो इसके लिए इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपनी ताकत में इजाफा करने के साथ ही समुद्री ताकत को बढ़ाने के लिए 14 फास्ट पेट्रोल वेसल प्रोजेक्ट में बड़ी तरक्की की है. मुंबई में मौजूद मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में FPV-4 की कील लेइंग और FPV-7 की प्लेट कटिंग सेरेमनी आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में इंडियन कोस्ट गार्ड के सीनियर अफसर और MDL के प्रतिनिधि मौजूद थे. न्यूज 24 से जानकारी साझा करते हुए इंडियन कोस्ट गार्ड के कमांडेंट अमित उनियाल ने बताया कि यह प्रोजेक्ट जनवरी 2024 में MDL को सौंपा गया था, जिसके तहत 14 अपडेटेड पेट्रोल वेसल बनाए जा रहे हैं.

इन पेट्रोल वेसल की क्या खासियत है?

न्यूज 24 को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक ये फास्ट पेट्रोल वेसल करीब 360 टन के होंगे और वॉटर-जेट प्रोपल्शन तकनीक से चलेंगे. इन जहाजों को तटीय सुरक्षा, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन और कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले बेहद ही मुश्किल कामों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. इनमें नई जेनरेसन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जैसे-AI बेस्ड प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस सिस्टम, मल्टी-पर्पज ड्रोन और स्वदेशी गियर बॉक्स और वॉटर जेट सिस्टम. इस प्रोजेक्ट में स्वदेशी तकनीक पर खास जोर दिया गया है. मैसूर की Triveni कंपनी और MJP India जैसी भारतीय कंपनियां इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं. इससे देश के रक्षा उत्पादन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी.

---विज्ञापन---

First published on: Apr 06, 2026 10:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.