भारत ने पाकिस्तान और POK में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हमला बोला। इस हमले में आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया गया। जब देश गहरी नींद में था, तब भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान के कब्जे में मौजूद आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया। जिस समय भारतीय सेना यह कार्रवाई कर रही थी, उस पूरे ऑपरेशन की निगरानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से कर रहे थे।
PM मोदी ऑपरेशन की कर रहे थे मॉनिटरिंग
सूत्रों के अनुसार, एएनआई ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रातभर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लगातार नजर बनाए हुए थे। वे राजधानी दिल्ली से इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे। यह भी बताया गया कि भारतीय सेना द्वारा सभी नौ ठिकानों पर किए गए हमले पूरी तरह सफल रहे। सेना ने इन ठिकानों का चयन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से किया था, जो भारत में आतंकी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
रक्षा मंत्रालय का बयान
वहीं, रक्षा मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बुधवार सुबह भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया गया। ये वे स्थान थे, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित की जाती थी। इस कार्रवाई में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है।
वहीं पाकिस्तान की सेना का कहना है कि भारत ने 6 जगहों पर हमले किए हैं। जिसमें आठ लोगों की मौत हुई है जबकि 33 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हमले में पाकिस्तान के 9 आतंकी अड्डे तबाह हुए हैं। लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिद्दीन, जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने तबाह हुए हैं।
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
29 mins ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
3 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
7 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
10 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
10 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
11 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines