नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की न केवल भारत में बल्कि दुनिया में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। मूसेवाला की हत्या के बाद से दुनियाभर में फैले उनके फैंस उन्हें अपने-अपने तरीके से याद करते रहते हैं। बता दें कि मूसेवाला की 29 मई को मनसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
अभी पढ़ें – SSC भर्ती घोटाला: 131 बैंक खाते! पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के बारे में नया खुलासा
भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एचजीएस धालीवाल के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘बंबीहा बोले’ बज रहा है। बताया जा रहा है कि गाना पाकिस्तान वाले इलाके में लाउडस्पीकर पर बज रहा है जिसकी आवाज बॉर्डर के दूसरी ओर मौजूद भारतीय चौकी तक पहुंच रही है।
सिद्धू मूसेवाला के गाने की बोल सुनने के बाद भारतीय फौजी गाने को सुनकर भांगड़ा करते दिख रहे हैं। 29 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि इसे 336.4 व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को 1200 से अधिक बार रीट्विट किया जा चुका है।
अभी पढ़ें – गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बयान, बोले- चिट्ठी में लिखीं तमाम बातें सच्चाई से परे
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि धर्म हमें बांटता है, जबकि संगीत हमें जोड़ता है। एक यूजर ने लिखा कि इसमें कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सिद्धू मूसेवाला एक चर्चित नाम है।
बता दें कि ‘बंबिहा बोले’ गाने में अमृत मान के साथ सिद्धू मूसेवाला थे। यह गाना 2020 में रिलीज़ किया गया था और इसे YouTube पर 207 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
41 mins agoLIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
2 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
11 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines