---विज्ञापन---

अरब सागर में भारत-पाक की नौसेना, ड्रिल के बहाने होंगी आमने-सामने

भारत पहलगाम का बदला लेने के लिए आतुर है। पाकिस्तान सेना भी हमले के डर से तैयारी कर रही है। इस बीच अरब सागर में भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं आमने-सामने होने जा रही हैं। 3 मई तक दोनों सेनाएं अरब सागर में हर रोज उतरेंगी, आइए जानते हैं क्यों?

---विज्ञापन---

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत ने आक्रामक रुख अपनाया हुआ है और भारत की तीनों सेनाएं पाकिस्तान का सामना करके बदला लेने के लिए आतुर हैं। वहीं बेशर्म और कंगाल पाकिस्तान भी भारत को जवाब देने की गीदड़ भभकियां दिए नहीं थक रहा। प्रधानमंत्री मोदी भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना को फ्री हैंड दे चुके हैं।

आतंकवाद को कुचलने का समय, तारीख और तरीका तीनों सेनाएं खुद तय करेंगी। भारत का रुख देखकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और उसे हमला होने का डर है। इसलिए पाकिस्तान ने एयर स्पेस बंद करके जहां प्रैक्टिस शुरू कर दी है, वहीं अरब सागर में भी नेवल ड्रिल फायरिंग कर रहा है। भारतीय नौसेना भी अरब सागर में नेवल ड्रिल फायरिंग कर रही है।

---विज्ञापन---

 

भारत-पाकिस्तान नौसेना आमने-सामने

जी हां, भारतीय नौसेना का INA विक्रांत अरब सागर में तैनात है और 3 मई तक अरब सागर में नेवल ड्रिल फायरिंग करेगा। यह प्रैक्टिस 30 अप्रैल को शुरू हो गई थी और गुजरात एरिया में भारतीय नौसेना यह प्रैक्टिस कर रही है। इस एरिया से 85 किलोमीटर दूर कराची में अरब सागर में अपने समुद्री एरिया में पाकिस्तानी नौसेना भी नेवल ड्रिल फायरिंग कर रही है।

---विज्ञापन---

पाकिस्तानी नौसेना 2 मई तक अभ्यास करेगी और प्रैक्टिस 30 अप्रैल को शुरू हो गई थी। इस तरह प्रैक्टिस के बहाने भारतीय और पाकिस्तानी नौसेना ड्रिल के बहाने आमने-सामने होंगी। इसके अलावा पाकिस्तानी वायुसेना भी अपना एयर स्पेस बंद करके प्रैक्टिस कर रही है। भारत ने अपना एयर स्पेस पाकिस्तान के लिए बंद कर दिया है, जो 23 मई तक बंद ही रहेगा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भारत की नौसेना बनाम पाकिस्तान की नौसेना

भारत के नौसैनिक बेड़े में 293 समुद्री जहाज हैं। INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत हैं। 13 विध्वंसक और 18 पनडुब्बियां हैं। पाकिस्तान की नौसेना कोई विमानवाहक पोत या विध्वंसक जहाज नहीं है, लेकिन 121 समुद्री जहाज हैं। 8 पनडुब्बियां हैं।

First published on: May 01, 2025 08:39 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola