---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी का जन्मदिन आज, करेंगे सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में ‘सेवा दिवस’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कई कार्यक्रम होंगे. पीएम मोदी आज यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. वहीं, अमित शाह सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत करेंगे.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर देशभर में कई सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तौर पर मनाने की तैयारी है. इसके तहत रक्तदान शिविर, दीप प्रज्वलन समेत विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों और भारत में इस उद्योग की संभावनाओं पर चर्चा होगी.

---विज्ञापन---

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज से देशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेंगे. अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस से जुड़े दोनों गुटों को आज बैठक के लिए बुलाया है. आयोग ने रितब्रत गुट के प्रतिनिधियों को दोपहर 3 बजे का समय दिया है. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शाम 4 बजे चुनाव आयोग के सामने पेश होगा.

---विज्ञापन---

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस दौरान वह मौजूदा राजनीतिक और अन्य मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रख सकते हैं.

पंजाब में किसान संगठनों ने आज पांच अलग-अलग स्थानों पर रेल रोको आंदोलन करने का ऐलान किया है. किसानों के इस कार्यक्रम को देखते हुए रेलवे और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं.

---विज्ञापन---

इंडियन कोस्ट गार्ड के कमांडर्स कॉन्फ्रेंस के 43वें संस्करण की शुरुआत भी आज नई दिल्ली में होगी. यह सम्मेलन 19 सितंबर 2026 तक कोस्ट गार्ड मुख्यालय में चलेगा. उद्घाटन के अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करेंगे.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---

First published on: Sep 17, 2026 06:44 AM

End of Article

About the Author

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola