जम्मू-कश्मीर में देर रात एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर, ऊधमपुर के मजालता की घेराबंदी करके खंगाला कोना-कोना

भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है, वहीं बाकी आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है. ऊधमपुर के मजालता इलाके में आतंकी गतिविधियां होने का सुराग सुरक्षा बलों को मिला था, जिसके बाद इलाके को घेरकर कार्रवाई की गई.

Indian Army | Militants Encounter | Jammu Kashmir

मुखबिरों से सुराग मिलने पर सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया था. (Credit-ANI)

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले के पहाड़ी क्षेत्र मजालता में बीती रात सुरक्षा बलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें 2 आतंकी ढेर कर दिए गए हैं. सूत्रों से आतंकियों का सुराग मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी की तो जवाबी कार्रवाई करते हुए रॉकेट दागे गए. वहीं ड्रोन से इलाके की निगरानी करके आतंकियों को निशाना बनाया. 2 आतंकियों के ढेर होने की खबर है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने इलाके का कोना-कोना खंगाला

बता दें कि सुरक्षा बलों ने पूरे मजालता इलाके की नाकेबंदी की और सर्च ऑपरेशन के तहत कोना-कोना खंगाला गया. हर वाहन की चेकिंग की गई है और हर घर की तलाशी ली गई है. सुरक्षा बल के उच्च अधिकारी घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं. दरअसल, सुरक्षा बलों को पिछले काफी समय से इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबरें मिल रही थीं, लेकिन पुष्टि नहीं हो रही थी. बीती शाम सुरक्षा बलों को ऊधमपुर में मजालता इलाके में आतंकियों के छिपे होने का सुराग मिला था.

रात करीब 9 बजे इलाके की घेराबंदी की गई

सूत्रों से इनपुट लेते ही सुरक्षा बलों ने मजालता तहसील मुख्यालय में रामकोट के बिलावर मार्ग पर खुबन इलाके को घेर लिया. आतंकियों के खिलाफ अभियान में स्थानीय पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) समेत अन्य सुरक्षा बल भी शामिल हुए. रात करीब 9 बजे घेराबंदी के दौरान इलाके में छिपे आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ललकारा तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने रॉकेट दागे, जिसके बाद गोलीबारी बंद हो गई और गुरुवार सुबह तक भी आतंकियों ने गोलीबारी नहीं की.

विज्ञापन

मारे गए आतंकियों के शव तलाश रहे जवान

सुरक्षा बल अब मारे गए आतंकियों के शव तलाश रहे हैं और इलाके को लोगों को घरों के अंदर ही रहने के निर्देश हैं. सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही इलाके में शांति बहाल की जाएगी और लोगों को अपने रुटीन फॉलो करने की परमिशन दी जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ