हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

India Pakistan Attack: बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 8 मिसाइलें ध्वस्त

India Pakistan Attack: पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में भारी गोलीबारी की जा रही है, जिससे कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भी एहतियातन ब्लैकआउट किया गया है और मोबाइल नेटवर्क सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

विज्ञापन

India Pakistan Attack: बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की जा रही है। कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट किया गया है और मोबाइल नेटवर्क में भी समस्या आ रही है। सायरनों की आवाजें दूर-दूर तक सुनाई दे रही हैं। सांभा, पूंछ और जम्मू सेक्टर में भारी गोलीबारी चल रही है।

श्रीनगर, अवंतीपोरा में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है। कुंपवारा सेक्टर में भी भारी गोलीबार चल रही है और भारतीय सेना इसका करारा जवाब दे रही है। बताया जा रहा है कि जम्मू एयरपोर्ट पर भी मिसाइल अटैक से कोशिश की गई थी लेकिन भारतीय सेना ने उसे निष्क्रिय कर दिया है। जम्मू यूनिवर्सिटी के पास भी दो मिसाइलें गिराए जाने की खबर है।

S 400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने गिराई 8 मिसाइल

इस दौरान आठ मिसाइलों को भारत ने गिराया दिया है। एक बार फिर S 400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम से भारत ने पाकिस्तान की मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया है। पंजाब के गुरुदासपुर, पठानकोट में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है।

भारत की वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय होने के कारण जम्मू में बिजली बंद की जा रही है। जम्मू सिविल एयरपोर्ट, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया और पड़ोसी इलाकों में पाकिस्तान से कम से कम आठ मिसाइलें दागी गईं और उनमें से अधिकांश को भारतीय वायु रक्षा प्रणाली द्वारा रोक दिया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें