पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और लगातार भारत की पीठ पर वार कर रहा है। इस वक्त बड़ी खबर आ रही है कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की गई है। जम्मू के कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट भी कर दिया गया है। जम्मू के बाद पंजाब में भी पूरी तरह से ब्लैकआउट किया गया है। इस हमले के बाद राजस्थान में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है।
कहां-कहां ब्लैक आउट?
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में भारी गोलीबारी की है और इसके बाद जम्मू संभाग के सांबा में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि क्षेत्र में सायरन की आवाजें भी आ रही हैं। सांबा के अलावा पंजाब के अमृतसर में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। जम्मू में भी पूरी तरह से ब्लैकआउट है। राजस्थान के बीकानेर और जैसलमेर क्षेत्र में भी ब्लैकआउट किया गया है। बाडमेर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। 40 मिनट में 4 बार सायरन बजा है। रेड अलर्ट की घोषणा कलेक्टर टीना डाबी ने की है।
कश्मीर से लेकर कच्छ तक छाया अंधेरा
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी ब्लैकआउट हुआ है। मोहाली में ब्लैकआउट की जानकारी है। कुल मिलाकर पंजाब के कई शहर ब्लैकआउट के साए में हैं। गुजरात में कच्छ से भुज तक ब्लैकआउट किया गया है। इसके अलावा पंचकूला में भी ब्लैकआउट किया गया है। जालंधर में भी ब्लैक आउट किया गया है। राजस्थान के पोखरण इलाके में भी ब्लैक आउट किया गया है। पटियाला में ब्लैक आउट किया गया है। बठिंडा में भी ब्लैकआउट है।
भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान के इस हमले का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। जानकारी की मानें तो खबर है कि जम्मू एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक से कोशिश की गई थी लेकिन भारतीय सेना ने उसे निष्क्रिय कर दिया है। इसके अलावा जम्मू यूनिवर्सिटी के पास भी दो मिसाइलें गिराए जाने की जानकारी है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखलाया पाकिस्तान
वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भी एहतियातन ब्लैकआउट कर दिया गया है। सांभा, पूंछ और जम्मू सेक्टर में भारी गोलीबारी चल रही है। गौरतलब है कि हाल ही में भारत ने पहलगाम हमले की जवाबी कार्रवाई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया था। इस ऑपरेशन के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और लगातार अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं रहा है।
यह भी पढ़ें- India Pakistan Attack: बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 8 मिसाइलें ध्वस्त
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines