Pawan Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Defense Production India: आत्मनिर्भर भारत और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी ताकत को बढ़ावा देने की दिशा में देश ने एक और नया इतिहास रच दिया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर (All-Time High) पर पहुंच गया है. यह आंकड़ा देश की सैन्य ताकत और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग के बढ़ते दबदबे को साफ तौर पर दिखाता है. इस ऐतिहासिक मील के पत्थर पर खुशी जताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने भारत को इस मुकाम पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना की.
Defence Minister Rajnath Singh says, "Under the inspiring leadership of PM Modi, India’s defence production is reaching new heights every year. I am delighted to inform everyone that India’s annual defence production has surged to an all-time high of Rs 1.78 lakh crore in the… pic.twitter.com/pIl0rGGqi9
— ANI (@ANI) June 17, 2026
रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार के रक्षा उत्पादन में पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2024-25 के मुकाबले 15.6% की शानदार वृद्धि दर्ज की गई है. पिछले साल यह आंकड़ा 1.54 लाख करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गया है. अगर हम कुछ साल पीछे जाएं, तो वित्त वर्ष 2020-21 के बाद से अब तक इसमें 110% की भारी बढ़ोतरी हो चुकी है, जब देश का रक्षा उत्पादन महज 84,643 करोड़ रुपये था.
पिछले एक दशक (10 साल) के आंकड़े देखें तो स्वदेशी रक्षा उत्पादन में लगभग चार गुना का उछाल आया है. साल 2013-14 में जहां भारत का रक्षा उत्पादन सिर्फ 43,746 करोड़ रुपये था, वहीं आज यह नए आसमान को छू रहा है. इस ऐतिहासिक कामयाबी में सरकारी और निजी (प्राइवेट) दोनों क्षेत्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है. कुल उत्पादन में रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (DPSUs) की हिस्सेदारी 54.84% रही है, जबकि निजी क्षेत्र ने भी 45.16% का बड़ा योगदान दिया है.
रक्षा मंत्री ने रक्षा उत्पादन विभाग के साथ-साथ सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के सामूहिक प्रयासों को इस कामयाबी का हीरो बताया. उन्होंने कहा कि यह तरक्की देश के बढ़ते रक्षा औद्योगिक आधार का सीधा सबूत है. सरकार की लगातार मिल रही नीतियों के सहयोग, नई पहलों और बढ़ते निर्यात (Export) के दम पर आने वाले सालों में भी यह सेक्टर इसी तेजी से आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।