Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

भारत में लगेगा लॉकडाउन? चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, मंत्री हरदीप पुरी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी के एक बयान के बाद देशभर में लॉकडाउन की चर्चा आग की तरह फैल गई थी। अब केंद्र सरकार ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सरकार ने इसे सिरे से खारिज किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Written By: Raghav Tiwari Updated: Mar 27, 2026 11:34

भारत में लॉकडाउन लगने को लेकर चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया से लेकर चाय की टपरियों तक भारत में लॉकडाउन लगने की चर्चा हो रही है। अब केंद्र सरकार ने इसपर स्पष्टीकरण दिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने लॉकडाउन की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। हरदीप पुरी ने लोगों से शांत और जिम्मेदार रहने की अपील की। पुरी ने दावा कि देश में सामान्य स्थिति बनी हुई है।

दरअसल, पीएम मोदी ने संसद में मिडिल ईस्ट पर बात करते हुए हालात से निपटने के लिए कोविड-19 महामारी के उदाहरण का जिक्र किया था। पीएम ने नागरिकों से तैयार और एकजुट रहने का आग्रह किया था, जैसे कोविड-19 महामारी के दौरान एकजुट रहे थे। पीएम मोदी ने कहा था कि जैसा कि हम देख सकते हैं, इस युद्ध की स्थिति पल-पल बदल रही है। इसलिए, मैं अपने देशवासियों से यह कहना चाहूंगा कि हमें हर चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Fuel Tax Cut Update: पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटा, लेकिन आपकी जेब पर नहीं होगा सीधा

इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर लॉक डाउन की अफवाह फैल गई। जबकि पीएम ने अपने बयान में लॉक डाउन शब्द का प्रयोग तक नहीं किया था। सोशल मीडिया की यह अफवाह तेजी से जमीनी स्तर पर भी आ गई। लोगों में पैनिक फैलने लगा। हर जगह लॉक डाउन की चर्चा शुरू हो गई। चर्चा इतने तेजी से फैली कि केंद्र सरकार को खुद आकर स्पष्टीकरण देना पड़ा।

---विज्ञापन---

हरदीप पुरी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में जरूरी है कि हम सभी शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें। कहा कि इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है।

मंत्री पुरी ने कहा कि वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है। हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और जरूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीज़ों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे। हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। कहा कि भारत ने पहले भी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अपनी मजबूती दिखाई है। आगे भी हम समय पर, सक्रिय और समन्वित तरीके से कदम उठाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: जनगणना को लेकर बड़ा फैसला, अभद्र सवाल पूछे तो अधिकारी को होगी 3 साल की जेल, पढ़ें सरका

First published on: Mar 27, 2026 11:22 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.