कनाडा में बने प्रोडक्ट ही खरीदें... ट्रंप की टैरिफ धमकी के जवाब में कनाडा के PM की देशवासियों से अपील

Canada PM Mark Carney Video Message: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ धमकियों के निशाने पर अब कनाडा आ गया है. उन्होंने चीन से व्यापार के कारण कनाडा को 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी तो कनाडा के प्रधानमंत्री ने भी ट्रंप के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए देशवासियों से एक अपील कर डाली.

Canada PM Mark Carney

अमेरिका और कनाडा के बीच काफी समय से खींचतान चल रही है.

Canada PM Mark Carney Appeal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के व्यापार समझौते के कारण 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी तो कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मोर्चा खोलते हुए देशवासियों से भावुक अपील कर डाली. उन्होंने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था बाहरी देशों की वजह से खतरे में है, इसलिए अब हमारा मिशन होगा कनाडा में बने प्रोडक्ट खरीदो और एक मजबूत देश कनाडा का निर्माण करो. कार्नी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए यह बयान जारी किया अमेरिका के खिलाफ राष्ट्रीय मोर्चा खोल दिया.

विज्ञापन

दबाव में आ गए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी

बता दें कि अमेरिका की धमकी और कनाडा को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के इरादों को भापंते हुए कार्नी दबाव में हो सकते हैं, इसलिए वे देश को आत्मनिर्भरता का संदेश दे रहे हैं. करीब 10 दिन पहले ही चीन जाकर उन्होंने बड़ा व्यापारिक समझौता किया, जिसमें उन्होंने चीन के उत्पादों के आयात के लिए टैरिफ बहुत कम कर दिया है. अमेरिका से दूर होने की कनाडा की यह कोशिश ट्रंप को अखर गई, इसलिए उन्होंने 100% टैरिफ लगाने की धमकी दी और प्रधानमंत्री कार्नी को गवर्नर कार्नी कहकर संबोधित किया, कनाडा को अमेरिका का हिस्सा साबित किया.

विज्ञापन

कार्नी ने देशवासियों से की ये अपील

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था दबाव में है. विदेशों के कारण देश की अर्थव्यवस्था खतरे में है. कनाडा को अमेरिका से बचाना है तो एक ही विकल्प है कि जो अपने हाथ में है, उस पर फोकस करें. कनाडा में बने प्रोडक्ट ही खरीदें. सिर्फ वो सामान खरीदें, जो कनाडा में बनाया गया हो, जिसे बनाने के लिए कनाडा के लोगों ने पसीना बहाया हो.

विज्ञापन

इससे अन्य देशों पर कनाडा की निर्भरता कम होगी और घरेलू उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा. डेफेंस प्रोडक्ट भी देश में ही बनाए जाने चाहिए. बता दें कि मार्क कार्नी की इस अपील से साफ जाहिर हो रहा है कि बाजार के ग्लोबलाइजेशन की परिभाषा सिमट रही है और टैरिफ को लेकर दुनियाभर में फैले तनाव के बीच देशों का फोकस आत्मनिर्भर बनने पर बढ़ रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ