---विज्ञापन---

Operation Sindoor : भारत के एक्शन के समर्थन में यूपोरियन यूनियन, अमेरिका ने भी अपने नागरिकों को दिया लाहौर छोड़ने का निर्देश

Operation Sindoor : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरिका ने लाहौर में मौजूद अपने नागरिकों के लिए दिशानिर्देश जारी किया है और कहा है कि वह सुरक्षित स्थानों अपर चल जाएं। इसके साथ ही यूरोपियन यूनियन ने पाकिस्तान के खिलाफ हुई भारत की कार्रवाई का समर्थन किया है।

---विज्ञापन---

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है. अमेरिका ने अपने नागरिकों को लाहौर छोड़ने का आदेश दे दिया है. पाकिस्तान में मौजूद US की एंबेसी ने अपने नागरिकों के लिए जारी पत्र में कहा है कि लाहौर और उसके आस-पास ड्रोन विस्फोटों, ड्रोनों और संभावित हमले की रिपोर्ट्स के बाद अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने सभी कर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही यूरोपियन यूनियन ने भारत की कार्रवाई का समर्थन किया है।

पत्र में लिखा है कि दूतावास को शुरुआती रिपोर्ट भी मिली है कि अधिकारी लाहौर के मुख्य हवाई अड्डे से सटे कुछ इलाकों को खाली करवा सकते हैं। अमेरिकी नागरिक  अगर सुरक्षित तरीके से इस इलाके से निकल सकते हैं तो उन्हें निकल जाना चाहिए। अगर निकलना संभव नहीं है तो उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए।

---विज्ञापन---

अमेरिकी नागरिकों के लिए निर्देश

  • सुरक्षित आश्रय की तलाश करें।
  • खुद सुरक्षित स्थानों पर जाने की व्यवस्था करें।
  • यात्रा से जुड़े कागजात अपने पास रखें।
  • किसी भी अपडेट के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखें।
  • उचित पहचान पत्र साथ रखें और अधिकारियों के साथ सहयोग करें।

---विज्ञापन---

First published on: May 08, 2025 03:44 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola