भारत में iPhone 18 की सेल शुरू, एप्पल स्टोर के बाहर रातभर खड़े रहे लोग, वायरल हुए वीडियो

देशभर में आईफोन 18 की सेल शुरू हो गई है, जिसके लिए भारतीयों में काफी क्रेज भी देखने को मिला. दिल्ली-मुंबई समेत कई बड़े शहरों में रातभर लोग एप्पल स्टोर के बाहर लाइनों में खड़े रहे. वहीं एप्पल स्टोर के कर्मचारियों ने सेल शुरू होने के लेकर उत्साह नजर आया.

iPhone 18 | Apple Store | Gadgets

एप्पल कंपनी ने हाल ही में आईफोन 18 लॉन्च किया है. (Credit- ANI)

आज से भारत में Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की ऑफिशियल सेल शुरू हो गई है. जिसे लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिला, वहीं Apple स्टोर स्टाफ में भी काफी उत्साह दिखा. दिल्ली, नोएडा, मुंबई और बेंगलुरु समेत देशभर में प्रमुख Apple आउटलेट्स में फोन खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. आउटलेट के बाह लोग रातभर लाइन में खड़े रहे. Apple कंपनी ने गुरुवार सुबह 8 बजे से अपने प्रो-मॉडल की सेल शुरू कर दी. इसके बाद भारत में लॉन्च के पहले ही दिन खरीदारों की भीड़ ने कंपनी का नए वर्जन लॉन्च करने का उत्साह और ज्यादा बढ़ा दिया.

विज्ञापन

iPhone 18 के दोनों वर्जन की क्या कीमत है?

बता दें कि Apple iPhone 18 Pro के 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 164900 रुपये है. 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 189900 रुपये है, जबकि 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 239900 रुपये है. सबसे महंगे 2TB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 314900 रुपये है. वहीं iPhone 18 Pro Max के 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की प्राइस 179900 रुपये है. दोनों मॉडल 4 रंगों बरगंडी रेड, ग्लेशियर, सिल्वर और ब्लैक में उपलब्ध है. पिछले साल iPhone 17 Pro मॉडल का कॉस्मिक ऑरेंज काफी पॉपुलर हुआ था और अब एप्पल के बरगंडी रेड रंग को काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

iPhone 18 के दोनों वर्जन के फीचर्स क्या हैं?

बता दें कि Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ा हार्डवेयर अपग्रेड Apple का नया A20 Pro चिपसेट है. दोनों में अपग्रेडेड और छोटा डायनेमिक आइलैंड है. iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले है, जबकि iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन है. डिस्प्ले का आकार पिछली पीढ़ी के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के समान ही है. Apple ने प्रो-मॉडल में Siri भी इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ उपलब्ध कराई गई है.

iPhone 18 के दोनों वर्जन की खासियतें क्या?

Apple iPhone 18 Pro एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे की बैटरी लाइफ दे सकता है, जबकि iPhone 18 Pro Max करीब 30 घंटे की बैटरी लाइफ देगा. दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है. वेरिएबल अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. भारत में दोनों फोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max उपलब्ध हैं और देशवासियों के लिए फ्लैगशिप प्रो स्मार्टफोन खरीदने का यह पहला बड़ा अवसर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ