55 रुपए निवेश और 3000 रुपए मासिक पेंशन, जानें PM किसान मानधन योजना का पूरा प्रोसेस

PM Kisan Maandhan Yojana: बुढ़ापे में किसानों को आर्थिक तंगी से बचाने के लिए केंद्र सरकार हर महीने 3000 रुपए की पेंशन दे रही है. महज 55 रुपए से निवेश शुरू कर 60 की उम्र के बाद जीवनभर इस योजना का फायदा उठाया जा सकता है. जानिए कौन-से किसान इसके लिए पात्र हैं और कैसे उठा सकते हैं इस सरकारी स्कीम का लाभ.

PM Kisan Maandhan Yojana, PM Kisan Maandhan Yojana, Kisan Pension Scheme, Government Pension Scheme, ₹3000 Pension Scheme

बुढ़ापे में किसानों को आर्थिक तंगी से बचाने के लिए केंद्र सरकार हर महीने 3000 रुपए की पेंशन दे रही है. Credit: PMKISANofficia

PM Kisan Maandhan Yojana: बुढ़ापे में नियमित आमदनी की चिंता हर किसी को होती है, खासकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह चिंता और भी बड़ी हो जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना’ चला रही है. इस योजना के तहत 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद किसानों को हर महीने 3000 रुपए यानी सालाना 36,000 रुपए की फिक्स्ड पेंशन दी जाती है, जिससे उनका बुढ़ापा बिना किसी आर्थिक संकट के कट सके.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • उम्र सीमा: 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के छोटे और सीमांत किसान इस योजना से जुड़ सकते हैं.   
  • जमीन का दायरा: जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक या उससे कम कृषि योग्य भूमि है, वे इसके पात्र हैं.

कितना करना होगा अंशदान?

इस पेंशन स्कीम में किसान को अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने 55 रुपए से लेकर 200 रुपए तक की बेहद मामूली किस्त जमा करनी होती है. अगर कोई किसान 18 साल की उम्र में जुड़ता है, तो उसे हर महीने सिर्फ 55 रुपए देने होंगे. वहीं, 40 वर्ष की आयु में योजना से जुड़ने वाले किसान को 200 रुपए प्रति माह जमा करना होगा. सबसे खास बात यह है कि जितना अंशदान किसान जमा करता है, उतना ही पैसा (50%) केंद्र सरकार भी उसके खाते में अपनी ओर से मिलाती है.

विज्ञापन

पेंशन और पारिवारिक सुरक्षा

60 साल की आयु पूरी होते ही किसान के बैंक खाते में हर महीने सीधे 3,000 रुपए की पेंशन आने लगती है. यदि पेंशन प्राप्त करने के दौरान किसान की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी पत्नी को 50% यानी 1,500 रुपए प्रति माह पारिवारिक पेंशन के रूप में दी जाती है. nfwpis.da.gov.in

कैसे करें आवेदन?

पात्र किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आधार कार्ड, जमीन के खतौनी/दस्तावेज और बैंक पासबुक के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं. इसके अलावा किसान मानधन पोर्टल पर जाकर खुद भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों को इस योजना में जुड़ने पर सीधे सम्मान निधि की राशि से ही मासिक अंशदान कटवाने का आसान विकल्प भी मिलता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ