चीन से सीख रहा पाकिस्तान, जान-बूझकर मारी भारतीय युद्धपोत को टक्कर? समुद्री सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

समुद्र में हुई इस टक्कर में ज्यादा नुकसान पाकिस्तानी पोत को ही हुआ. क्रैश के बाद पाकिस्तान नेवी ने अपने जबाज को वापस बंदरगाह की ओर मोड़ लिया. वहीं इंडियन वॉरशिप को इस टक्कर से किसी तरह के नुकसान की डिटेल सामने नहीं आई है.

India-pak ship

पाकिस्तान समुद्र में ऐसी हरकतों के लिए चीन से प्रेरणा ले रहा है? (Photo: @indiannavy)

अरब सागर में इंडियन नेवी के वॉरशिप और पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज के बीच हुई टक्कर ने समुद्री सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ओमान की खाड़ी से करीब 120 नॉटिकल मील दूर हुई भारतीय और पाकिस्तानी युद्धपोत की टक्कर को लेकर भारत की तरफ से बड़ी जानकारी दी गई है. भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तानी नेवी शिप PNS Hunain ने भारतीय नौसेना के वॉरशिप के बेहद करीब आकर असुरक्षित और गैर-पेशेवर तरीके से मैन्युवर किया, जिसके बाद दोनों जहाजों के बीच टक्कर हुई.

विज्ञापन

एक्सपर्ट्स ने पाकिस्तान की मंशा पर उठाए सवाल

हालांकि, समुद्र में हुई इस टक्कर में ज्यादा नुकसान पाकिस्तानी पोत को ही हुआ. क्रैश के बाद पाकिस्तान नेवी ने अपने जहाज को वापस बंदरगाह की ओर मोड़ लिया. वहीं इंडियन वॉरशिप को इस टक्कर से किसी तरह के नुकसान की डिटेल सामने नहीं आई है. वॉरशिप पहले की तरह पेट्रोलिंग के काम में लगा हुआ है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार एक्सपर्ट का मानना है कि हाईटेक रडार सिस्टम, कम्यूनिकेशन और नेविगेशन सिस्टम से लैस वॉरशिप का एक-दूसरे के इतना करीब आना और टक्कर होना कोई सामान्य घटना नहीं है.

विज्ञापन

क्या चीन से सीख रहा है पाकिस्तान?

इस तरह की हरकत अक्सर चीन अपने विरोधियों को डराने और धमकाने के लिए करता है. चीनी नौसेना के जहाज अपनी जल सीमा से बाहर दूसरे देशों के जहाजों के बेहद करीब जाकर रास्ता काटने की कोशिश करते हैं और खुद टक्कर होने का खतरा पैदा करने का आरोप लगाते हैं. अब सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या पाकिस्तान समुद्र में ऐसी हरकतों के लिए चीन से प्रेरणा ले रहा है? ऐसे भी दावे किए जा रहे हैं कि पाकिस्तान, चीन से बड़ी संख्या में वॉरशिप और पनडुब्बियां खरीद रहा है. इतना ही नहीं, पाकिस्तान और चीनी सेनाएं संयुक्त सैन्य अभ्यास भी करती हैं. ऐसे में यह सवाल खड़ा होना लाजमी है कि क्या समुद्र में दबाव बनाने की रणनीति पाकिस्तान अपने सबसे अच्छे दोस्त चीन से सीख रहा है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ