भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की सरकार ने आर्मी चीफ को हटा दिया है और उन्हें हिरासत में भी ले लिया गया है। असीम मुनीर पर अपना व्यक्तिगत एजेंडा चलाने का आरोप लगा है।
सैयद असीम मुनीर अहमद शाह पाकिस्तान का सेना प्रमुख था और वह लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहा था। साल 2022 से ही वह पाकिस्तानी सेना के 11वें सेना प्रमुख के रूप में काम कर रहा था। सेना प्रमुख बनने से पहले वह क्वार्टरमास्टर जनरल के रूप में GHQ में तैनात था।
पाकिस्तान में सामान्य तौर पर आर्मी चीफ की नियुक्ति 3 साल के लिए होती है, इस हिसाब से आसिम मुनीर का कार्यकाल नवंबर में खत्म होने वाला था लेकिन कानून में बदलाव कर 3 साल से बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया। इसके बाद आसिम मुनीर का कार्यकाल नवंबर 2027 तक के लिए था लेकिन खबरों की मानें तो उन्हें अब हिरासत में ले लिया गया है। पाकिस्तान को अब नया सेना प्रमुख मिल सकता है।
अपने ही देश में घिरी पाकिस्तानी सेना!
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना पर सवाल उठने लगे हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने आर्मी पर आरोप लगाया है कि उसने आतंकियों के ठिकानों से जुड़ी अहम जानकारियां भारत को लीक कीं। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और POK के 9 ठिकानों पर हमला कर दिया, बताया जा रहा है कि इसमें कम से कम 100 आतंकी मारे गए हैं।
इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के ठिकानों पर भी मिसाइल से अटैक किया गया। भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले से पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। इसके बाद TTP ने सेना पर सवाल उठाया और अब आर्मी चीफ को हटाकर उन्हें हिरासत में लिए जाने की खबर है।
कई शहरों पर हमले
भारत ने लाहौर, इस्लामाबाद, कराची और सियालकोट पर हमला बोला है। बताया जा रहा है कि भारत के इस हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है।
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
3 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
4 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
7 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
10 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
14 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
17 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
18 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines