---विज्ञापन---

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, पढ़ें IMD का ताजा अलर्ट

Aaj Ka Mausam: आने वाले दिनों में देशभर में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने भी ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील है। हालांकि अभी मौसम साफ है और रोजाना धूप खिल रही है, लेकिन सुबह-शाम की ठंडक अभी महसूस हो रही है। जानें अगले 5 दिन राज्यों का मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

IMD Weather Alert Delhi NCR Weather Forecast: देशभर में अभी मौसम साफ है। अच्छी धूप खिल रही है। हालांकि दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है, लेकिन सुबह-शाम की हल्की ठंडक बरकरार है। इस बीच मौसम विभाग का अलर्ट है कि देश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते मौसम करवट बदलेगा।

आज से 22 फरवरी तक देश के कई राज्यों में बारिश होने का अलर्ट है। हिमालयी राज्यों में बर्फबारी होने की चेतावनी है। दिल्ली-NCR में भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। तेज आंधी तूफान आने के भी आसार बने हुए हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

पूर्वी राज्यों में हवा का क्षेत्र बना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार, पूर्वी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा। असम और इसके आस-पास के इलाकों में हवा का एक क्षेत्र बना हुआ है। एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय पहुंच चुका है, जिसके कारण देशभर में बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम में 22 से 25 फरवरी तक बारिश और ओले पड़ने की चेतावनी है। आंधी तूफान भी आ सकता है। हिमाचल प्रदेश और आस-पास के इलाकों में बर्फबारी होगी। राजस्थान, हरियाणा पंजाब दिल्ली उत्तर प्रदेश हिमाचल, उत्तराखंड में भी मौसम खराब रहेगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

देश के इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 20 फरवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फरनगर और हिमाचल के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 22 फरवरी को उत्तराखंड में मध्यम से हल्की बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है।

21 फरवरी से 23 फरवरी के बीच हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश होगी। दिल्ली में 19 से 20 फरवरी के बीच बारिश होने का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 18, 2024 07:43 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola