Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

UP-बिहार में गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली-NCR के अलावा उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में भी तापमान बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है। विभिन्न राज्यों में मौसम कैसा रहेगा, इसके बारे में जानते हैं?

Author
Edited By : Parmod chaudhary Updated: Apr 3, 2025 06:59
IMD

राजधानी दिल्ली में आज दिन की शुरुआत धूप के साथ होगी। देश के कई राज्यों में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। दिल्ली में अधिकतम 37 डिग्री और न्‍यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के लिए अलग-अलग पूर्वानुमान जारी किए हैं। मध्य प्रदेश में कई जगहों पर बादल छाए रहने के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गर्मी जारी रहने की आशंका विभाग ने जताई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम 16.7 और अधिकतम 36.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:2 अप्रैल को घोषित टैरिफ US में आज से लागू, व्हाइट हाउस ने जारी किया ये बयान

---विज्ञापन---

विभाग की ओर से कई इलाकों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। 5 और 6 अप्रैल को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। बिहार में भी मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। 3 अप्रैल को कैमूर, बक्सर, रोहतास व गोपालगंज में बारिश और वज्रपात की आशंका के चलते विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

8 राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी परेशान करेगी। ज्यादातर इलाकों में अभी तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, सूबे के मैदानी इलाकों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेलंगाना और कर्नाटक के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ ही भारी बारिश का पूर्वानुमान विभाग की ओर से जताया गया है। अगले 24 घंटे में तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गोवा, केरल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कई राज्‍यों में आंधी और बिजली गिरने का पूर्वानुमान IMD ने जताया है।

यह भी पढ़ें:Donald Trump का बड़ा ऐलान, भारत पर लगाया 26 प्रतिशत टैरिफ! जानें क्या बोले US प्रेसिडेंट?

First published on: Apr 03, 2025 06:19 AM

संबंधित खबरें