---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Donald Trump का बड़ा ऐलान, भारत पर लगाया 26 प्रतिशत टैरिफ! जानें क्या बोले US प्रेसिडेंट?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने इस दिन को लिब्रेशन डे का नाम दिया है। ट्रंप ने ऑटो सेक्टर में 25 फीसदी तक टैरिफ लागू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका में नौकरियां और कारखाने वापस लाने की बात कही है।

---विज्ञापन---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने इसे लिब्रेशन डे का नाम दिया है। ट्रंप ने सभी देशों के लिए अलग-अलग टैरिफ वसूलने के लिए कहा है।

इसमें भारत से 26, चीन से 34, यूरोपीय संघ से 20, जापान से 24, दक्षिण कोरिया से 25 स्विटजरलैंड से 31, यूनाइटेड किंगडम से 10, ताइवान से 32 और मलेशियां से 24 प्रतिशत टैरिफ वसूला जाएगा। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि टैरिफ अन्य देशों की तुलना में आधे होंगे। उन्होंने सभी देशों के लिए 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ तय किया है। इसका मतलब है कि अब 10 प्रतिशत से कम टैरिफ किसी भी देश से नहीं वसूला जाएगा।

---विज्ञापन---

अपने भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आज से ऑटो सेक्टर में 25 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया गया है। हालांकि इस टैरिफ का ऐलान वे पहले ही कर चुके थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने नौकरियों को लेकर कहा है कि वे अमेरिका में कारखाने और नौकरियों को वापस लाएंगे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका को एक लंबे से विदेशी राष्ट्रों द्वारा लूटा और छला जा रहा है। हमारे पड़ोसी और दूर देशों ने हमारी संपत्ति को लूटा है। अमेरिकी स्टील वर्कर्स, किसान और कारीगर, जिनमें से कई यहां हमारे साथ हैं, वे सभी इस स्थिति को एक्सपीरियंस कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

आर्थिक आजादी का है दिन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आज के दिन को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि यह आर्थिक आजादी का दिन है। हमें अमेरिका को फिर से ग्रेट बनाना है। रेसिप्रोकल टैरिफ के जरिए हम उस देश के साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे, जैसा वो हमारे साथ करता है।

---विज्ञापन---

पहले खुद करें कम फिर हमसे करें उम्मीद

डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के देशों के लिए कहा कि ‘अगर आप चाहते हैं कि आपके लिए हमारे टैरिफ कम हों तो पहले अपने खुद के टैरिफ कम करें।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आप अपनी इंडस्ट्री अमेरिका में लगाते हैं और प्रोडक्ट बनाते हैं तो कोई भी टैरिफ नहीं लगेगा। कई सारी कंपनियां अमेरिका में आ भी रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह टैरिफ हमारे देश को उन लोगों से सुरक्षा प्रदान करेगा, जो अमेरिका की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा कि कई लोग अमेरिका की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नए टैरिफ हमें इतना विकास देंगे, जो हमने पहले कभी नहीं देखा होगा।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 03, 2025 02:06 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola