हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं बेहद खुश हूं…', उज़्बेकिस्तान के युवाओं का हिंदी प्रेम देखकर भावुक हुए पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो मैसेज

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट साझा किया है, जिसमें पीएम के उज़्बेकिस्तान पहुंचने से पहले ही बच्चों ने हिंदी में उनके स्वागत के लिए मैसेज दिया.

विज्ञापन
पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के युवाओं की वीडियो देखकर ज़ाहिर की खुशी (Photo: X)

पीएम मोदी शनिवार को उज़्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुआ. इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट साझा किया है, जिसमें पीएम के उज़्बेकिस्तान पहुंचने से पहले ही बच्चों ने हिंदी में उनके स्वागत के लिए मैसेज दिया. पीएम मोदी ने इसपर खुशी ज़ाहिर की. उन्होंने कहा कि वो अपने युवा दोस्तों को उत्साहित देखकर फूले नहीं समा रहे.

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने स्कूली बच्चों से बंधवाई राखी; बचपन के सपने पर प्रधानमंत्री ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने X पर लिखा- उज़्बेकिस्तान की अपनी यात्रा शुरू करने से पहले, मैं वहां के अपने युवा दोस्तों का उत्साह देखकर बहुत खुश हूं, जिसे इस वीडियो में बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है और भी खास बात है कि उन्होंने ये सब हिंदी में किया और बहुत अच्छे से किया.” पीएम मोदी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिखाई दे रहा है कि ताशकंद के 5 स्टूडेंट्स पीएम मोदी तहेदिल से उनका स्वागत कर रहे हैं. पहला स्टूडेंट कहता है-”माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ताशकंद में आपका स्वागत है. मेरा नाम समादर है, हम ताशकंद के विद्यार्थी हैं. हम आपका ताशकंद में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी, ताशकंद में आपका इंतजार है.”

विज्ञापन

‘ताशकंद को आपका इंतज़ार’

वीडियो में दूसरी छात्रा कहती है- ”नमस्ते आदरणीय नरेंद्र मोदी जी! ताशकंद की धरती आपको पुकार रही है. हमें उस खूबसूरत मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है. पीएम मोदी, आपका ताशकंद में इंतजार है.” तीसरे विद्यार्थी ने भी बड़ी विनम्रता से कहा- ”नमस्ते आदरणीय पीएम मोदी, ताशकंद से आपको हमारा प्यार भरा नमस्कार. हम हिंदी भाषा सीखते हैं और भारत की संस्कृति से बहुत प्रभावित हैं. आपका ताशकंद में स्वागत करने की हमारी बहुत इच्छा है. ताशकंद में आपका इंतजार है.” वीडियो में फिर चौथा बच्चा कहता है- ”सादर नमस्ते माननीय प्रधानमंत्री! भारत और उज्बेकिस्तान की दोस्ती हमारे लिए बहुत खास है. हम आशा करते हैं कि आप जल्द ही ताशकंद आएंगे, हम आपका इंतजार कर रहे हैं.” आखिर में पांचवीं छात्रा कहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ताशकंद में आपका इंतजार है.”

ये भी पढ़ें: मोदी 3.0 कैबिनेट में फेरबदल का इंतजार, कई सांसदों को मिल सकता है पहली बार मौका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola