PM मोदी ने स्कूली बच्चों से बंधवाई राखी; बचपन के सपने पर प्रधानमंत्री ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ खास अंदाज में त्योहार मनाया. 7, लोक कल्याण मार्ग पर बच्चों ने पीएम को राखी बांधी . पीएम मोदी ने बच्चों के साथ ‘हाई-फाइव’ कर खूब हंसी-मजाक किया और सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें व वीडियो शेयर किए.

PM Narendra Modi Raksha Bandhan, PM Modi Rakhi Celebration, 7 LKM Raksha Bandhan, PM Modi Children Video, Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ खास अंदाज में त्योहार मनाया। तस्वीरें x@narendramodi

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश भर में उत्साह का माहौल है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूली बच्चों और नन्हें मेहमानों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बेहद आत्मीय और खुशनुमा अंदाज में मनाया. प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर इस अवसर पर हुए एक विशेष कार्यक्रम के लिए यहां पहुंचे स्कूली बच्चों ने पूरे उत्साह और स्नेह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कलाई पर राखी बांधी. पीएम मोदी ने भी मुस्कुराते हुए सभी बच्चों का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम के दौरान माहौल बेहद हल्का-फुल्का और आत्मीय रहा. प्रधानमंत्री बच्चों से बातचीत करते, उनके साथ हंसते-खिलखिलाते और ‘हाई फाइव’ करते नजर आए.

विज्ञापन

‘बचपन का सपना क्या था?’ पीएम ने दिया यह जवाब

मुलाकात के दौरान बातचीत करते हुए एक बच्ची ने प्रधानमंत्री से पूछ लिया कि उनके बचपन का सपना क्या था? इस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए दिल छू लेने वाला जवाब दिया-‘मेरा बचपन का सपना आप लोगों से मिलना ही था.’

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर कीं यादगार तस्वीरें

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ और इंस्टाग्राम पर इस खास मुलाकात के पल साझा किए. उन्होंने लिखा—”7, LKM पर रक्षाबंधन समारोह के दौरान हाई-फाइव्स, मुस्कान और बहुत कुछ.”

इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा—’रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सफलता लाए. आपसी स्नेह, सद्भाव और विश्वास का यह बंधन हमेशा मजबूत बना रहे.’ रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम का प्रतीक है, जहां बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख की कामना करती हैं और भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ