हैदराबाद गुलजार हाउस में आग के भयानक वीडियो आए सामने, हर तरफ मची चीख-पुकार

Hyderabad Fire News: हैदराबाद के गुलजार हाउस में आज भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। फायर ब्रिगेड की टीमें राहत व बचाव के काम में लगी है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

Hyderabad Gulzar House fire

Hyderabad Fire News: हैदराबाद के पुराने शहर में ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस में आग लग गई, जिसमें अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। आग बुझाने के लिए दस से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इस भयानक आग के बहुत से वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोगों की चीख-पुकार सुनी जा सकती है। केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने ANI को बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा आज सुबह 6 बजे हुआ है।

विज्ञापन

हर तरफ मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना से घनी आबादी वाले इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस, दमकलकर्मियों और स्थानीय निवासियों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। इमारत के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। कई पीड़ित गंभीर रूप से दम घुटने और जलने से घायल हुए हैं।

विज्ञापन

आग के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें इमारत से आग की लपटें उठती नजर आ रही हैं। आसमान में हर तरफ काला धुआं ही नजर आ रहा है। हैदराबाद में जहां पर आग लगी है, वह चारमीनार की ओर जाने वाली एक सड़क के किनारे स्थित है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हैदराबाद के गुलजार हाउस में अग्निकांड, जिंदा जलने से 17 लोगों की मौत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ