Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Howrah के पांचला में भयावह हादसा, बस-लॉरी की टक्कर में 3 की मौत, 20 घायल

मनोज पांडेय, हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भयावह हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यहां एक बस और लॉरी में आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 जने घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी पढ़ें – Smart India Hackathon: […]

Author
Edited By : Pushpendra Sharma Updated: Aug 25, 2022 12:02
howrah accident

मनोज पांडेय, हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भयावह हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यहां एक बस और लॉरी में आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 जने घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी पढ़ें Smart India Hackathon: प्रधानमंत्री मोदी आज स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के छात्रों से करेंगे संबोधित

---विज्ञापन---

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का केबिन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। बस का दाहिना हिस्सा भी लगभग खत्म हो गया। टक्कर के बाद बस सड़क के दायीं ओर जा गिरी। पहले मरने वालों की संख्या 3 बताई जा रही है। करीब 20 लोगों को पंचला के गब्बारिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में दो महिलाएं भी थीं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। कुछ को इलाज के लिए पहले ही कोलकाता शिफ्ट कर दिया गया है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 24, 2022 10:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.