नए साल में कारों की आमने-सामने टक्कर में 4 की मौत, दर्शन के लिए निकला था परिवार

Maharashtra Accident : महाराष्ट्र में नए साल के पहले दिन भीषण एक्सीडेंट हुआ है। इस एक्सीडेंट में चार लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।

maharashtra accident
विज्ञापन

Maharashtra Accident : एक तरफ जहां पूरे देश में लोग हर्षोल्लास के साथ नए साल का स्वागत कर रहे थे, जश्न में डूबे हुए थे। वहीं नए साल के पहले दिन महाराष्ट्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है. दुर्घटना के बाद सड़क पर इंसान बिखरे हुए दिखाई दिए।

अक्कलकोट में मिंदारगी के पास दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हुई है। इस हादसे में स्कॉर्पियो कार के परखच्चे उड़ गए। आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है, जिसमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो कार से परिवार के सदस्य अक्कलकोट श्री स्वामी समर्थ दर्शन के लिए गंगापुर जा रहे थे और मिंदारगी के पास यह भयानक हादसा हो गया। श्रद्धालुओं की कार को सामने से दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। चार लोगों की मौत हो गई और 7 से 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक और घायल श्रद्धालु नांदेड़ जिले के हैं।

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद अक्कलकोट पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने तुरंत घायलों को अक्कलकोट सार्वजनिक अस्पताल में भर्ती कराया और उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद रोड पर जाम लग गया था, जिसके बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाकर ट्रैफिक सुचारू रूप से चलाया गया।

विज्ञापन

इस हादसे में किसकी गलती थी, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही यह सामने आएगा कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ या धुंध, मौसम या खराब सड़क के कारण हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ