पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के आंकड़े जारी होने के बाद भयंकर सियासी बवाल मचा। तृणमूल कांग्रेस (TMC) और ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर EVM से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए। इसके चलते बीते दिन ममता बनर्जी कोलकाता के भवानीपुर में स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर गईं और 4 घंटे वहां रहीं। इस बीच बाहर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करते रहे। ममता बनर्जी आधी रात करीब 12 बजकर 7 मिनट पर वापस गईं।
भवानीपुर में ममता और सुवेंदु आमने-सामने
दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में बने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के स्ट्रॉन्ग में और बाहर हंगामा किया गया। BJP वालों को जैसे ही मामले की भनक लगी, वे भी मौके पर पहुंचे और ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर जाने का विरोध किया। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। बता दें कि भवानीपुर सीट ममता बनर्जी का गढ़ है। इस सीट से उनका मुकाबला BJP नेता सुवेंदु अधिकारी से है। सुवेंदु ने साल 2021 में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हराया था।
ऐसे शुरू हुआ स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा
स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर TMC नेता कुणाल घोष और शशि पांजा पहुंचे। वे अंदर जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं दी गई। उन्होंने पोस्टल बैलैट और पिंक पेपर का काम पार्टी कार्यकर्ताओं की गैर-मौजूदगी में होने के आरोप लगाए। इसके बाद दोनों नेता वहीं धरने पर बैठे गए। मामला पता लगते ही ममता बनर्जी भी पहुंच गईं। फिर मानिकतला विधानसभा सीट से BJP के कैंडिडेट तपस रॉय भी आ गए। उन्होंने भी स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके चलते उनकी बहस हो गई।
ममता ने EVM को लेकर ये आरोप लगाए
ममता बनर्जी ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि EVM में गड़बड़ी की जा रही है। CCTV देखा तो खुद अंदर जाकर देखने का फैसला किया। पहले तो केंद्रीय बलों ने अंदर जाने नहीं दिया, लेकिन हमारे चुनाव नियमों के अनुसार, किसी पार्टी के उम्मीदवार और चुनाव एजेंट को स्ट्रॉन्ग रूम तक जाने की अनुमति होती है। अगर कोई EVM मशीन चुराने की कोशिश करेगा या मतगणना में गड़बड़ी करेगा तो जीने मरने की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने हर एजेंट और कार्यकर्ता से अपील की कि वे जनादेश को चोरी न दें, पूरी सावधानी बरतें।
BJP उम्मीदवार तपस रॉय ने लगाए आरोप
BJP नेता तापस रॉय ने भी आरोप लगाए और कहा कि तृणमूल कांग्रेस हार के डर से अफवाहें फैला रही है। खुद स्ट्रॉन्ग रूम में जाकर चैकिंग की है। सब कुछ ठीक है, कोई छेड़छाड़ नहीं की जा रही। पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि TMC और ममता बनर्जी ने अपनी हार मान ली है। ममता बनर्जी को पता है कि वे चुनाव हार रही हैं। इसी बौखलाहट में कदम उठाए जा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के हाथ से पश्चिम बंगाल की सत्ता अब जाने ही वाली है।
बंगाल चुनाव आयोग के अधिकारी क्या बोले?
पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम सुरक्षित हैं। एजेंटों और ऑब्जर्वरों की मौजूदगी में बॉक्स खोले गए और काउंटिंग हुई। किसी भी स्ट्रॉन्ग रूम का CCTV बंद नहीं किया गया। 100 प्रतिशत निष्पक्ष काउंटिग हुई है। स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर से CCTV फुटेज लाइव दिखाई जा रही है। थ्री लेयर सिक्योरिटी के बाहर उम्मीदवार इसे देख सकते हैं। कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। सभी सिक्योरिटी गार्ड अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
32 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
5 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
6 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
9 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines